सब्सक्राइब करें

स्वरा भास्कर ने रिहाना को बताया 'टुकड़े- टुकड़े गैंग की सदस्य', बहन बोलकर किया संबोधित

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 11 Feb 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
Swara Bhasker Calls Rihanna An International Member Of Tukde Tukde Gang
स्वरा भस्कर, रिहाना - फोटो : Instagram

इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स लगातार किसान आंदोलन को लेकर बात कर रहे हैं। कोई इसके समर्थन में ट्वीट कर रहा है तो कोई इसके खिलाफ सरकार का साथ दे रहा है। ऐसे में अपनी बातों को हमेशा ही मुखर अंदाज में रखने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी पीछे नहीं हैं। हाल ही में स्वरा ने एक ट्वीट करते हुए हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना को बहन बताया है।

Swara Bhasker Calls Rihanna An International Member Of Tukde Tukde Gang
स्वरा भास्कर - फोटो : PTI

दरअसल स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर हर मुद्दे को लेकर अपनी बात सामने रखती हैं। स्वरा इसी के चलते कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। अब हाल ही में स्वरा ने रिहाना को लेकर एक ट्वीट किया है।

Swara Bhasker Calls Rihanna An International Member Of Tukde Tukde Gang
स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम

स्वरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक कॉफी मग की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए स्वरा ने कैप्शन में लिखा, 'शूटिंग का दिन, यह तस्वीर मैं टुकड़े-टुकड़े गैंग की हाल ही में बनी अंतरराष्ट्रीय सदस्य रिहाना को डेडिकेट करती हूं। बहन रिहाना...'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhasker Calls Rihanna An International Member Of Tukde Tukde Gang
स्वरा भास्कर - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

स्वरा ने जिस मग की तस्वीर शेयर की है उसके ऊपर 'वर्क वर्क वर्क' लिखा हुआ है। वहीं तस्वीर में बाकी लोग सेट को तैयार करते हुए और वहां काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्वरा के द्वारा किया गया ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
Swara Bhasker Calls Rihanna An International Member Of Tukde Tukde Gang
रिहाना - फोटो : instagram@badgalriri

बता दें कि हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना ने कुछ दिन पहले भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था। रिहाना ने किसान आंदोलन पर बनी एक रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'हम इनके बारे में बातें क्यों नहीं कर रहे हैं।' रिहाना के इस ट्वीट के बाद से ही हॉलीवुड और बॉलीवुड के बीच विवाद शुरू हो गया। किसी फिल्मी सितारे ने इसे लेकर रिहाना का समर्थन किया तो कोई उनके खिलाफ नजर आया।

पढ़ें: 250 करोड़ रुपये में बनेगी शाहरुख की ये मेगा एक्शन फिल्म, करियर में सातवीं बार करेंगे डबल रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed