फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snehlata Prayer Meet: माधुरी की मां की प्रार्थना सभा में पहुंचे गिनती के सितारे, विद्या-जैकी ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 18 Mar 2023 11:57 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sat, 18 Mar 2023 11:57 AM IST
विज्ञापन
Madhuri dixit mother Snehlata Dixit Prayer Meet Jackie Shroff Vidya Balan Siddharth Roy Johnny Lever reached
स्नेहलता दीक्षित प्रेयर मीट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री  माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का 91 वर्ष की आयु में 12 मार्च रविवार को सुबह निधन हो गया था, उसी दिन उनका अंतिम संस्कार वर्ली के ही शमशान भूमि में कड़ी सुरक्षा के बीच किया। कल 17 मार्च को शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच उनकी याद में प्रार्थना सभा का  आयोजन मुंबई के वर्ली इलाके में नेहरू सेंटर के कल्चरल हॉल में आयोजित किया गया। जहां पर माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता को श्रद्धांजलि देने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे।

Madhuri dixit mother Snehlata Dixit Prayer Meet Jackie Shroff Vidya Balan Siddharth Roy Johnny Lever reached
स्नेहलता दीक्षित प्रेयर मीट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित के अंतिम संस्कार के दौरान तगड़ी सुरक्षा देखने को मिली थी। पुलिस के अलावा निजी सुरक्षा एजेंसी के बाउंसर तैनात थे,ताकि कोई अपरिचित व्यक्ति अंतिम संस्कार के समय श्मशान भूमि के प्रवेश ना कर सके। कल मुंबई में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान भी तगड़ी सुरक्षा देखने को मिली। इस दौरान दिवंगत स्नेहलता दीक्षित की प्रार्थना सभा में सभा में जैकी श्रॉफ, विद्या बालन, सिद्धार्थ राय कपूर,जॉनी लीवर, रमेश तौरानी,बिंदु दारा सिंह,मनीषा पॉल,बोनी कपूर, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी जैसे सितारे शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Madhuri dixit mother Snehlata Dixit Prayer Meet Jackie Shroff Vidya Balan Siddharth Roy Johnny Lever reached
स्नेहलता दीक्षित प्रेयर मीट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रार्थना सभा में माधुरी दीक्षित अपने पति डॉक्टर श्रीराम नेने और छोटे बेटे रेयान के साथ सबसे पहले पहुंचीं। उसके बाद बॉलीवुड सितारों का आना जाना शुरू हुआ। दुख की इस घड़ी में सबने माधुरी दीक्षित और डॉक्टर श्रीराम नेने को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस प्रार्थना सभा में माधुरी दीक्षित और डॉक्टर श्रीराम नेने के बड़े बेटे आरिन  शामिल नहीं हो सके, मिली जानकारी के मुताबिक  इस समय वह अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं। इस लिए प्रार्थना सभा में शामिल नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri dixit mother Snehlata Dixit Prayer Meet Jackie Shroff Vidya Balan Siddharth Roy Johnny Lever reached
स्नेहलता दीक्षित प्रेयर मीट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

माधुरी दीक्षित की मां  स्नेहलता दीक्षित का निधन 12 मार्च रविवार को सुबह 8.30 पर हो गया। उसी दिन दोपहर 3.20 मिनट पर उनका अंतिम संस्कार वर्ली  के श्मशान भूमि में कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया।जहां पुलिस के अलावा पुलिस के अलावा निजी सुरक्षा एजेंसी के बाउंसर तैनात थे,ताकि कोई अपरिचित व्यक्ति अंतिम संस्कार के समय श्मशान भूमि के प्रवेश ना कर सके। अंतिम संस्कार में सुभाष घई, इंद्र कुमार के अलावा कुछ नजदीकी रिश्तेदार और मित्र ही शामिल हुए थे। पिछले साल जून माधुरी दीक्षित ने अपनी मां का 90 वा जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। माधुरी दीक्षित अपने मां के बहुत करीब थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed