फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स से तय हुआ था माधुरी का रिश्ता, जानें क्यों कर दी गईं रिजेक्ट ?

Fri, 01 Mar 2019 07:35 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 01 Mar 2019 07:35 AM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit parents wants her marriage with Singer Suresh Wadkar but Singer reject her
madhuri dixit - फोटो : file photo
माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की ऐसी हीरोइन रही हैं जिनके आगे हर हीरोइन और हीरो का चार्म फीका पड़ जाता था। उनकी एक्टिंग और अदाएं के दीवाने आज भी लाखों लोग हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि माधुरी दीक्षित के माता-पिता नहीं चाहते थे कि माधुरी फिल्मों में ना आएं ?
Madhuri Dixit parents wants her marriage with Singer Suresh Wadkar but Singer reject her
Madhuri Dixit - फोटो : twitter
माधुरी के माता-पिता चाहते थे कि माधुरी शादी कर लें और अपनी घर-गृहस्थी संभालें और शायद इसीलिए उन्होंने उनके लिए लड़का तलाशना शुरू कर दिया। जिस वक्त माधुरी को अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए थे उस वक्त उनके माता-पिता उनकी शादी कराने में लगे हुए थे।
Madhuri Dixit parents wants her marriage with Singer Suresh Wadkar but Singer reject her
सुरेश वाडेकर - फोटो : self
काफी मशक्कत के बाद माधुरी के माता-पिता को सुरेश वाडकर के रूप में लड़का मिल गया। एक वेबसाइट के मुताबिक, सुरेश वाडेकर उस वक्त के उभरते हुए सिंगर थे। माधुरी के माता-पिता ने रिश्ता सुरेश वाडेकर के घर भिजवाया, लेकिन सुरेश ने वो रिश्ता करने से मना कर दिया। सुरेश वाडेकर ने यह कहकर माधुरी से शादी करने से इंकार कर दिया कि लड़की बेहद दुबली-पतली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit parents wants her marriage with Singer Suresh Wadkar but Singer reject her
माधुरी दीक्षित - फोटो : file photo
इस रिश्ते के टूटने से माधुरी के माता-पिता बेहद दुखी हुए..लेकिन कहीं ना कहीं माधुरी इससे बेहद खुश हुई होंगी क्योंकि इसी रिश्ते के टूटने के बाद माधुरी को उनके घरवालों ने फिल्मों में काम करने की इजाजत दी। इसके बाद तो जो हुआ सभी जानते हैं। माधुरी ने 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, लेकिन इसके चार साल बाद आई फिल्म 'तेजाब' से उन्हें पहचान मिली...और फिर तो माधुरी पीछे मुड़कर ही नहीं देखा। 
विज्ञापन
Madhuri Dixit parents wants her marriage with Singer Suresh Wadkar but Singer reject her
Madhuri Dixit - फोटो : twitter
उन्होंने 'राम लखन', 'परिंदा', 'दिल', 'साजन', 'बेटा', 'खलनायक', 'हम आपके हैं कौन', 'राजा' और 'दिल तो पागल है' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। इन फिल्मों के जरिए माधुरी ने खुद को बॉलीवुड की सुपरस्टार के तौर पर स्थापित कर लिया। उनके डांस और लटकों-झटकों ने भी खूब सराहा गया। हाल ही में अभिनेत्री कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल' में नजर आईं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed