फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhuri Dixit: जन्मदिन के खास मौके पर माधुरी ने दिया फैंस को तोहफा, रिलीज हुआ अभिनेत्री का 'तू ही मेरा' गाना

Sun, 15 May 2022 05:46 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 15 May 2022 05:46 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit releases her second single song on the special occasion of her birthday
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/madhuridixitnene

90 के दशक की बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने हुनर से सबको चौंका चुकी हैं। उनकी अदाकारी से लेकर डांसिंग तक हर चीज की तारीफ होती रहती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी पसंदीदा अभिनेत्री को सिंगिंग का भी शौक है? माधुरी को अक्सर गुनगुनाते हुए देखा जाता रहा है। उनकी सिंगिंग का सफर मशहूर फिल्म 'देवदास' के गाने 'ढाई श्याम' से शुरू हो गया था। उस गाने से सबको अंदाजा लग गया था कि वह आगे जाकर सिंगिंग में भी अपना हाथ अजमाएंगी। अपने इस सफर में माधुरी ने एक कदम और बढ़ा दिया है और अपने जन्मदिन के खास मौके पर अभिनेत्री ने अपना दूसरा सिंगल सॉन्ग 'तू है मेरा' रिलीज कर दिया है।

Madhuri Dixit releases her second single song on the special occasion of her birthday
madhuri dixit - फोटो : instagram

गाने में हाथ अजमा रहीं माधुरी 
अपने डांसिंग मूव्स के लिए मशहूर माधुरी लॉकडाउन में अपना पहला गाना 'कैंडल' रिलीज किया था। उनके इस गाने को फैंस ने बहुत पसंद किया था और इसको अभिनेत्री ने कोरोना से लड़ रहे लोगों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को डेडिकेट किया था। अब पूरे दो साल बाद माधुरी ने अपना दूसरा गाना रिलीज किया है।

Madhuri Dixit releases her second single song on the special occasion of her birthday
madhuri dixit - फोटो : instagram

फैंस को किया डेडिकेट
वीडियो की शुरुआत में माधुरी को फैंस के कार्ड्स पढ़ते देखा जा सकता है, जिके बाद वह अपने फैंस से कहती हैं कि वह उनके लिए कुछ करना चाहती हैं। इन सबके के बाद इस गाने की शुरुआत होती है, जिसमें वह अपनी आवाज में गाना गाती हैं। गाने में माधुरी के साथ-साथ उनके फैंस भी झूमते हुए नजर आते हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। गाने को शेयर करते हुए वह लिखती हैं, 'यहां रिलीज होता है मेरा दूसरा सिंगल- तू है मेरा। यह गाना मेरे सभी फैंस के लिए है, जो मुझे वर्षों से सपोर्ट करते आ रहे हैं। आप सभी मेरी स्ट्रेंथ हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit releases her second single song on the special occasion of her birthday
madhuri dixit - फोटो : instagram

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन 
गाने के रिलीज होते ही फैंस 'तू ही मेरा' पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। माधुरी ने यूट्यूब के साथ ही यह गाना इंस्टा पर भी रिलीज किया है, जिसपर लगातार फैंस कमेंट कर अभिनेत्री के लिए अपना प्यार जता रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा,"मैम आप टैलेंट से भरपूर हैं।" दूसरे ने लिखा,"डांस, म्यूजिक, एक्टिंग ऐसा क्या है, जो आपको नहीं आता है मैम।" तो वहीं एक अन्य ने लिखा,"आपकी उम्र ठहर सी गई है। आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed