फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम ग्रंथ के 25 साल: माधुरी दीक्षित ने शेयर कीं फिल्म की अनदेखी तस्वीरें

Wed, 26 May 2021 07:56 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 26 May 2021 07:56 AM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit Relives Memories Of Prem Granth On The Film's 25th Anniversary Rishi Kapoor Rajiv Kapoor
प्रेम गंथ के सेट की तस्वीर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आएदिन कुछ ना कुछ साझा करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो काफी पुरानी है। दरअसल, ये तस्वीरें फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' के सेट की है। फिल्म को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो चुके हैं और इस खास मौके पर अभिनेत्री ने इन तस्वीरों को साझा किया है। साल 1996 में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित और ऋषि कपूर स्टारर प्रेम ग्रंथ की रिलीज को 2021 में 25 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म को दिवंगत निर्देशक और अभिनेता राजीव कपूर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने लीड रोल निभाया था। तो फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' के 25 साल पूरे होने पर चलिए आपको दिखाते हैं माधुरी दीक्षित द्वारा साझा की गई तस्वीरें और बताते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें...

Madhuri Dixit Relives Memories Of Prem Granth On The Film's 25th Anniversary Rishi Kapoor Rajiv Kapoor
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram

फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' रेप जैसे गंभीर मुद्दे पर बनी थी, जो अपने समय से काफी आगे की फिल्म थी। शायद यही कारण है कि उस वक्त इस फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था। हालांकि, इसके गाने लोगों को काफी पसंद आए थे। गाना 'दिल देने की रुत आई, दिल लेने की रुत आई' आज भी लोगों की जुबां पर रहता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

Madhuri Dixit Relives Memories Of Prem Granth On The Film's 25th Anniversary Rishi Kapoor Rajiv Kapoor
फिल्म प्रेम ग्रंथ की टीम - फोटो : Instagram

फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शूट हुई। इस फिल्म का हिट गाना दिल देने की 'रुत आई' साउथ अफ्रीका में शूट हुआ था। एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें फिल्म की पूरी टीम और टेक्निकल स्टाफ भी नजर आ रहा है। इस तस्वीर में राजीव कपूर, माधुरी दीक्षित, सरोज खान के अलावा बाकी टीम नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit Relives Memories Of Prem Granth On The Film's 25th Anniversary Rishi Kapoor Rajiv Kapoor
रणधीर कपूर और माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram

तो वहीं एक अन्य फोटो में माधुरी दीक्षित कुर्सी पर बैठी हुई नजर आ रही हैं और उनके साथ एक्टर रणधीर कपूर बैठे दिख रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'एक अच्छी फिल्म जो कि आज के समय पर आधारित है। प्रेम ग्रंथ को 25 साल।'

विज्ञापन
Madhuri Dixit Relives Memories Of Prem Granth On The Film's 25th Anniversary Rishi Kapoor Rajiv Kapoor
प्रेम ग्रंथ का एक दृश्य - फोटो : Instagram

फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' में जातिगत भेदभाव और दुष्कर्म जैसे संवेदनशील विषय को उठाया गया था। इसमें दिखाया गया है कि एक ऊंची जाति के लड़के सोमेन को लोअर कास्ट की खूबसूरत लड़की कजरी से प्यार हो जाता है। इसके बाद एक दिन कजरी अचानक गांव छोड़कर चली जाती है। फिल्म की असल कहानी यही से शुरू होती है। अगर आपने फिल्म नहीं देखी है और देखना चाहते हैं तो ये ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर उपलब्ध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed