{"_id":"5c87e766bdec221418352e58","slug":"madhuri-dixit-speaks-up-on-her-role-in-movie-kalank","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कलंक' में श्रीदेवी को मिले किरदार को निभाने पर बोलीं माधुरी दीक्षित, 'सेट पर रोज आती थी उनकी याद'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कलंक' में श्रीदेवी को मिले किरदार को निभाने पर बोलीं माधुरी दीक्षित, 'सेट पर रोज आती थी उनकी याद'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : ndtv.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं। फिल्म 'टोटल धमाल' के बाद अब वह फिल्म 'कलंक' में नजर आने वाली हैं। फिल्म मे वह अपने 22 साल पुराने को-एक्टर संजय दत्त संग नजर आएंगी। फिल्म का टीजर भी लांच हो चुका है। ऐसे में फिल्म में किए अपने किरदार पर माधुरी ने बहुत कुछ बताया है।
2 of 5
madhuri dixit
माधुरी ने बताया कि फिल्म में जिस किरदार के लिए उन्हें चुना गया था वह पहले श्रीदेवी के लिए लिखा गया था। लेकिन अभिनेत्री आकस्मिक मौत के चलते यह रोल माधुरी की झोली में आ गिरा। फिल्म में माधुरी का किरदार बहार बेगम का है। जब माधुरी से इस रोल की चुनौतियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर खुलकर बताया।
3 of 5
kalank
माधुरी ने बताया, 'सबसे पहले उनके निधन की खबर हमारे लिए बहुद दुख की बात है, जब मुझे ये किरदार मिला तो यह मेरे लिए आसान नहीं था, मेरे मन में उनके प्रति बहुत सम्मान है, वह एक अच्छी अभिनेत्री और एक अच्छी इंसान भी थीं, किसी के किरदार में ढलना, वो भी तब, जब आप उसे एक अभिनेत्री के तौर पर देखते हैं, तो यह एक अलग परिदृश्य होता है क्योंकि किरदार में आप अपना इनपुट डालते हैं लेकिन वह फिल्म का हिस्सा थीं सेट पर हम उनको याद किया करते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kalank
विज्ञापन
5 of 5
Kalank teaser poster
- फोटो : twitter
बता दें कि फिल्म का टीजर रिलीज होते ही हिट हो गया है। इस टीजर में सबके लुक सामने आए हैं। फिल्म में माधुरी के अलावा संजय दत्त, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में नजर आएंगे। अभिषेक वर्मन निर्देशित 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।