{"_id":"5c87dec8bdec22146e0f9431","slug":"mukesh-and-nita-ambani-enjoyed-akash-shloka-wedding-celebration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुकेश-नीता अंबानी ने बेटे आकाश की शादी का देश के रक्षकों के साथ मनाया उत्सव, मांगा आशीर्वाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुकेश-नीता अंबानी ने बेटे आकाश की शादी का देश के रक्षकों के साथ मनाया उत्सव, मांगा आशीर्वाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नीता अंबानी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने अपने बेटे आकाश की श्लोका के साथ शादी का उत्सव आज देश की सेना, नेवी, पैरामिलिट्री फोर्सेज, मुंबई पुलिस, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के हजारों जवानों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मनाया और नवदंपति के लिए उनका आशीर्वाद भी लिया।
2 of 5
नीता अंबानी
- फोटो : Amar Ujala
जियो वर्ल्ड सेंटर में धीरू भाई अंबानी स्क्वायर पर म्यूजिकल फाउंटेन और डांस शो का आयोजन शहर और राष्ट्र को सुरक्षित बनाने वाले सैन्य कर्मियों के प्रति आभार और सम्मान की अभिव्यक्ति के रूप में मनाया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण एक विशेष म्यूजिकल फाउंटेन शो था जिसे अनंत प्रेम का नाम दिया गया था।
3 of 5
नीता अंबानी
- फोटो : Amar Ujala
धीरूभाई अंबानी स्क्वायर पर इसके आयोजन का कॉन्सेप्ट नीता अंबानी द्वारा प्रस्तुत किया गया था जिसमें कृष्ण रास लीला प्रस्तुत की गई जो कि एक अनंत प्रेम कहानी का प्रतीक है। इस अवसर पर बोलते हुए, नीता अंबानी ने कहा, "हम प्रसन्न और सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि इस शहर और राष्ट्र के रक्षक हमारे उत्सवों में शामिल हो रहे हैं। यह एक भावनात्मक अवसर है हमारे लिए खुशी का मौका है और हमें उम्मीद है कि ये नायक, जो हमें हर रोज गर्व करते हैं, आज आकाश और श्लोका पर अपने आशीर्वाद की बरसात करेंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नीता अंबानी
- फोटो : Amar Ujala
नीता और मुकेश अंबानी आकाश और श्लोका की शादी का उत्सव ना सिर्फ परिवार और दोस्तों के साथ मना रहे हैं बल्कि दोस्तों के साथ-साथ सुविधाओं से वंचित बच्चों, अनाथालयों और ओल्ड एज होम के निवासियों के साथ ही सैन्य बलों, सिटी वर्कर्स, उनके परिवारों के सदस्यों और शादी समारोहों में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ ही भी ये उत्सव मनाया जा रहा है और उनका आशीर्वाद भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
मंडप पर नीता अंबानी ने उतारी बेटे और बहू की नजर
- फोटो : instagram
नीता अंबानी ने कहा कि, 'हम एक परिवार के रूप में शहर की सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने के समान पहचान रखते हैं और उन लोगों के लिए दिल से सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं जो इस शहर के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करते हैं। विशेषकर हमारी पुलिस, सैन्य बल और सिटी वर्कर्स का कुशल संचालन में विशेष योगदान है। यह एक बार विनम्र और बेहद संतोषजनक है कि हमारे लिए हम इस महान शहर के साथ अपनी खुशी साझा कर सकते हैं, जिसके लिए हम दिल से आभारी हैं।” मुंबई के बीकेसी में नए खुले धीरूभाई अंबानी स्क्वायर में ये समारोह आयोजित किया गया, जो कि मुंबई शहर को समर्पित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।