बीती 10 मार्च को मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का वेडिंग रिसेप्शन था। यह शाही रिसेप्शन मुंबई के जियो पार्क में आयोजित हुआ था जिसमें बॉलीवुड के बड़े-छोटे अभिनेता और अभिनेत्री नजर आए थे। इस दौरान सलमान और अभिनेत्री प्रीति जिंटा की भी मुलाकात हुई और सलमान खान ने उन्हें बहुत ही कीमती तोहफा दिया।
आकाश अंबानी की शादी से घर ले जाकर सलमान ने प्रीति को दिया बड़ा तोहफा, गुडइनफ भी हुए शॉक्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पार्टी में प्रीति अपने पति जीन गुडइनफ संग पहुंची थीं। गौरतलब है कि पार्टी के बाद प्रीति, सलमान खान संग रात में उनके घर गई थीं। इस दौरान प्रीति के पति भी उनके साथ गए थे। दरअसल,प्रीति के पति जीन का बर्थडे था जिसके चलते सलमान खान ने प्रीति की दोस्ती के खातिर यह पार्टी अपने घर आयोजित की थी।
सलमान खान ने यह पार्टी अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में दी थी। पार्टी बहुत ही साधारण और शांत स्वभाव से की गई थी। इस पार्टी में ज्यादा लोग भी इनवाइट नहीं किए गए थे। वहीं, सलमान खान की इस खातिरदारी से जीन भी बहुत प्रभावित हुए।
A post shared by Preity G Zinta (@realpz) on
बता दें कि सलमान खान और प्रीति जिंटा को कई फिल्मों में जोड़ी में देखा गया है। सलमान ने प्रीति संग फिल्म चोरी-चोरी-चुपके-चुपके और कहीं प्यार ना हो जाए जैसी फिल्में की। वहीं, प्रीति ने शादी के बाद से ही अभिनय की दुनिया से किनारा कर लिया था। वह अब आईपीएल से जुड़ी हुई हैं।
वहीं, बात करें सलमान खान के वर्कफ्रंट की तो बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत की शूटिंग खत्म की है। इसकी जानकारी वह कटरीना कैफ संग एक फोटो शेयर कर दे चुके हैं। फिल्म में कटरीना एक बार फिर उनके अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।