{"_id":"5c87c94dbdec2214577e695e","slug":"r-madhavan-young-look-from-film-rocketry-based-on-isro-scientist-nambi-narayanan-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग नंबी नारायण के बाद अब देखिए यंग लुक, माधवन ने 14 दिन में ऐसे घटाया 96 किलो वजन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बुजुर्ग नंबी नारायण के बाद अब देखिए यंग लुक, माधवन ने 14 दिन में ऐसे घटाया 96 किलो वजन
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 12 Mar 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आर. माधवन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आर माधवन हिंदी सिनेमा के उन बड़े अभिनेताओं में से एक हैं जो अपने किरदार में ढलने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। आर माधवन अपनी अगली फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' के लिए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के दौर से गुजरे थे। इसको लेकर उन्होंने बड़ा खुलासा किया है। 'थ्री इडियट्स', 'साला खड़ूस' और 'तनु वेड्स मनु' फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुके आर माधवन अब अपनी अगली फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' में एक अलग अवतार में नजर आने वाले हैं।
2 of 5
आर. माधवन
- फोटो : Amar Ujala
इस फिल्म में भारतीय स्पेस साइंटिस्ट द्वारा मंगल पर पहले ही अटेम्प्ट में पहुंचने की कहानी को दर्शाया जाएगा।माधवन ने लोकप्रिय इसरो रॉकेट वैज्ञानिक नंबी नारायणन की भूमिका निभाने और उनकी तरह दिखने के लिए अपने शरीर के साथ कई प्रयोग किए हैं। माधवन ने खुलासा किया कि उन्होंने रॉकेट्री में अपने कैरेक्टर में ढलने के लिए 96 किग्रा वजन बढ़ाया। केवल मेकअप के लिए 14-14 घंटे दो दिन बैठना पड़ा। अपने बढ़े पेट को दिखाने के लिए कोई पैड का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि खानपान से वसा को बढ़ाया था।
3 of 5
नांबी नारायणन पर बन रही फिल्म में उनका रोल निभा रहे हैं आर माधवन
- फोटो : Twitter @actormaddy
अब नंबी नारायणन की जवानी के सीन्स के लिए माधवन ने फिर से वजन घटाया है। इस सूरत में आने में माधवन को 14 दिन लगेष इस बीच उन्होंने कोई सर्जरी नहीं करवाई बल्कि जिम करके ही बढ़ी कैलोरी को खत्म किया। माधवन ने अपना ये नया फोटो ट्विटर पर साझा किया। उनका नया लुक ऐसा है कि एक बार में देखने पर पहचान पाना भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
r madhavan
फिल्म में आर माधवन इसरो साइंटिस्ट और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन का किरदार निभाते दिखेंगे। पिछले दिनों रिलीज हुए 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' के 1 मिनट 20 सेकेंड टीजर में मंगलयान को लेकर कई सच्चाई को सामने लाते हुए दिखाया गया।
विज्ञापन
5 of 5
आर माधवन
'मिशन टू मार्स' के लिए अमेरिका ने 671 मिलियन डॉलर खर्च किये थे और 19वें प्रयास में सफल हो पाए, जबकि रूस ने 117 मिलियन डॉलर खर्च करके 16वें प्रयास में मंगल पर पहुंचे थे। वहीं भारत ने नवंबर 2014 में सिर्फ एक प्रयास में 74 मिलियन डॉलर खर्च करके मंगलयान के जरिए मंगल पर पहुंचने में सफल हो गए। लेकिन, इस खोज में अहम भूमिका निभाने वाले साइंटिस्ट नंबी नारायणन को केरल की पुलिस ने जासूसी का आरोप लगाकर जेल में डाल दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।