फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक से रातोंरात स्टार बने अभिनेता विक्की कौशल एक बार फिर चर्चा में हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कमाल करने से वह सातवें आसमान पर हैं। फिल्म ने 200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था। ऐसे में फिल्म अवॉर्ड का सीजन आ चला है जिसके चलते विक्की ने अपने परफॉर्म की तैयारी तेजी से करना शुरू कर दी है।ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
VIDEO: तेजी से वायरल हो रहा विक्की कौशल का ये वीडियो, अबकी बार 'हाई ऑन द जोश'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि विक्की पहली बार किसी अवॉर्ड फंक्शन में डांस परफॉर्म देने जा रहे हैं।साथ विक्की जी सिने अवॉर्ड 2019 को भी होस्ट करेंगे। उनके साथ स्टेज पर लुका छुपी के अभिनेता कार्तिक आर्यन उनका साथ देंगे। ऐसे में जी कंपनी पहले ही इस शो से जुड़ी कुछ वीडियो और टीजर रिलीज कर चुकी है।
वहीं, हाल ही में विक्की कौशल की भी एक वीडियो सामने आई है जिसमें वह डांस रिहर्सल करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में विक्की काफी मस्ती करते भी दिख रहे हैं। इस 'हाई ऑन द जोश' रिहर्सल में विक्की अपने स्टेप्स पर खरे भी उतरे हैं। फिल्म उरी के बाद विक्की के फैन्स की तादाद बढ़ गई है जो इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
A post shared by Vicky Kaushal ·s ʟᴇᴏ↫ (@vickykaushalsleo) on
विक्की के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर होंगी। इसके बाद विक्की एक बायोपिक और एक बड़े बैनर की फिल्म में भी नजर आएंगे।
बता दें कि 'उरी' इतनी बड़ी हिट फिल्म साबित हुई जिसने किसी डायरेक्टर की पहली फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड बनाने वाले साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'किक' को भी पीछे छोड़ दिया था। डायरेक्टर आदित्य का मानना है कि रिकॉर्ड टूटने के लिए बनते हैं।