फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे के तबले की थाप पर जमकर थिरकीं 'धक-धक गर्ल', मां को देख खुद को डांस करने से नहीं रोक पाए एरिन

Wed, 15 Apr 2020 05:34 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 15 Apr 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit Teaches Son Arin Classical Dance During Coronavirus Lockdown
माधुरी दीक्षित - फोटो : Social Media

बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' कही जाने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के डांस के तो सभी कायल हैं। उनके डांस पर हर कोई फिदा है। माधुरी अपने पैरों की थाप पर किसी को भी नचा सकती हैं। ऐसे में लॉकडाउन के बीच माधुरी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ डांस वीडियो साझा करती रहती हैं। फैन्स उनके इन वीडियोज को काफी पसंद भी करते हैं। फैन्स को अपनी थाप पर नचाने वाली अभिनेत्री को भी कोई नचाने वाला है।

Madhuri Dixit Teaches Son Arin Classical Dance During Coronavirus Lockdown
madhuri dixit

पूरी दुनिया को अपने घुंघरुओं की छम-छम पर नचाने वाली माधुरी दीक्षित को भी अपनी थाप पर नचाने वाला कोई है और वो है उनका बेटा एरिन। और तो और मां के डांस ने बेटे को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। माधुरी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें मां बेटे की जुगलबंदी देखते ही बन रही है।

Madhuri Dixit Teaches Son Arin Classical Dance During Coronavirus Lockdown
माधुरी दीक्षित - फोटो : Social Media

इस वीडियो में माधुरी दीक्षित और उनके बेटे दिखाई दे रहे हैं। माधुरी के बेटे एरिन वीडियो में तबला बजाते हुए दिख रहे हैं। तो वहीं माधुरी घुंघरू बांधे हुए बेटे के तबले की थाप पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में माधुरी ने लिखा है, 'क्वारंटीन हमें उन चीजों को करने में मदद कर रहा है, जिसे हम करना चाहते हैं। इसे अंत तक देखें और जानें कि मैं आखिरकार हमेशा करना क्या चाहती हूं।'

View this post on Instagram

Quarantine is making all of us do things that we’ve always wanted to. Watch till the end to find out what I have always wanted to do😜 #WhenArinDancedWithMadhuri

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit Teaches Son Arin Classical Dance During Coronavirus Lockdown
Madhuri Dixit - फोटो : instagram

माधुरी ने अपने कैप्शन में लिखा है कि अंत तक देखें और जानें कि मैं आखिरकार हमेशा क्या करना चाहती थी। ये बात वीडियो को पूरा देखने पर पता चलती है। दरअसल वीडियो के अंत में माधुरी के बेटे एरिन भी खड़े होकर उनके साथ डांस करने लगते हैं। मां बेटे की इस क्यूट केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन
Madhuri Dixit Teaches Son Arin Classical Dance During Coronavirus Lockdown
माधुरी दीक्षित - फोटो : Social Media

इससे पहले माधुरी का एक वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वो अपने डॉगी के साथ डांस कर रही थीं। इस वीडियो को भी माधुरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा किया था। जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था। गौरतलब है कि इस समय कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन है जिसकी वजह से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी बंद है। जिसके चलते ये सभी सेलेब्स इन दिनों घर पर ही परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed