फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताहिरा की डेब्यू फिल्म 'शर्माजी की बेटी' फिर खतरे में, इस अभिनेत्री ने किया काम करने से इनकार

Fri, 03 Jan 2020 02:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 03 Jan 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit Walks Out From Tahira Kashyap Debut Film Sharma Ji ki Beti
ताहिरा कश्यप - फोटो : amar ujala, mumbai

आयुष्मान खुराना की बहादुर पत्नी ताहिरा कश्यप की फिल्म 'शर्माजी की बेटी' पर फिर से संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। अब खबर यह है कि इस फिल्म को हिंदी सिनेमा की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने छोड़ दिया है। इस फिल्म से ताहिरा कश्यप अपनी शुरुआत निर्देशन में करने वाली हैं।

Madhuri Dixit Walks Out From Tahira Kashyap Debut Film Sharma Ji ki Beti
madhuri dixit

सूत्रों से पता चला है कि माधुरी दीक्षित अपने काम और कमाई को लेकर बहुत सख्त रहती हैं। उन्होंने निर्माताओं से अपनी तय फीस के बारे में बात की। फिल्म का बजट कम होने की वजह से फिल्म के निर्माता उनकी मर्जी मुताबिक फीस चुकाने में असमर्थ थे। माधुरी ने निर्माताओं के साथ मोल-भाव करना जरूरी नहीं समझा और सीधे फिल्म से अपना नाम वापस से लिया।

Madhuri Dixit Walks Out From Tahira Kashyap Debut Film Sharma Ji ki Beti
tahira kashyap - फोटो : instagram

ताहिरा का फिल्म निर्देशित करने का हमेशा से सपना रहा है। वह जब स्तन कैंसर से जूझ रही थीं, तभी से उन्होंने इस फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया था। इस फिल्म को लेकर वह बहुत ज्यादा उत्साहित थीं और अपनी तरफ से सबकुछ ठीक करने की पूरी कोशिश कर रही थीं। लेकिन इस प्रोजेक्ट को बार-बार रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले फिल्म शर्माजी की बेटी के लिए निवेशक मिलना बहुत मुश्किल हो रहे थे। इसलिए इसके निर्माता भी परियोजना को ठंडे बस्ते में डालने का मन बना चुके थे। जब बाद में सबकुछ सही होता नजर आया तो माधुरी दीक्षित के चले जाने से यह प्रोजेक्ट फिर से वहीं का वहीं खड़ा नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit Walks Out From Tahira Kashyap Debut Film Sharma Ji ki Beti
सैयामी खेर

इस फिल्म में सयामी खेर एक खिलाड़ी का किरदार निभा रही हैं। उनकी मां का किरदार निभाने के लिए अब फिर से एक अच्छे कलाकार की खोज शुरू हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed