फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 साल पहले ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी फिल्म 'बेटा', सीक्वेल में काम करने पर आया माधुरी दीक्षित का बयान

Thu, 21 Feb 2019 10:21 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 21 Feb 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
madhuri dixit wants to work in her hit film beta sequel
madhuri dixit
तमाम सुपरहिट फिल्मों के रीमेक और सीक्वेल के दौर मे इन दिनों हिंदी सिनेमा की मोहिनी के नाम से मशहूर रहीं माधुरी दीक्षित की 27 साल पहले रिलीज हुई फिल्म बेटा पर इन दिनों तमाम फिल्म मेकर्स की निगाहें टिकी हैं। 90 के दशक में महिला सशक्तीकरण पर बनी यह पहली फिल्म मानी जाती है। 
madhuri dixit wants to work in her hit film beta sequel
Total Dhamaal - फोटो : amar ujala
फिल्म की कहानी में सरस्वती का किरदार निभाने वाली माधुरी दीक्षित अपने पति को उसकी सौतेली मां के चंगुल से छुड़ाती है। फिल्म में अनिल कपूर ने माधुरी दीक्षित के पति की भूमिका निभाई थी। माधुरी दीक्षित खुद भी इस फिल्म का सीक्वेल करने से इंकार नहीं कर रही हैं।
 
madhuri dixit wants to work in her hit film beta sequel
total dhamaal
अमर उजाला ने जब माधुरी दीक्षित से बेटा का सीक्वेल बनाए जाने की चर्चाओं पर उनकी राय जानना चाही, तो माधुरी ने कहा, ‘हां, बेटा मेरे करियर के तमाम अहम मील के पत्थरों में से एक रही है। फिल्म की कहानी को उस वक्त भी बहुत दमखम वाली कहानी माना गया था। फिल्म में सरस्वती के किरदार में वह सब कुछ था जिसकी हम इन दिनों महिला सशक्तीकरण को लेकर बात करते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit wants to work in her hit film beta sequel
Total Dhamaal
बेटा एक ऐसी कहानी है जिसे 30 साल आगे लाकर आज के समय में बखूबी बनाया जा सकता है, इस पर माधुरी ने  कहा, ‘ये बात भी सही है। लेकिन, किसी हिट फिल्म का सीक्वेल सिर्फ सीक्वेल बनाने के लिए नहीं बनाया जा सकता।  अगर मेरा पास बेटा की सीक्वेल की ऐसी कहानी आए जो आज के समय के हिसाब से हो और सरस्वती के किरदार के इस समय अंतराल को बखूबी परदे पर पेश कर सके, तो इसकी सीक्वेल बनाई जा सकती है।’
विज्ञापन
madhuri dixit wants to work in her hit film beta sequel
total dhamaal
बता दें कि इन दिनों माधुरी अपनी अपकमिंग फिल्म 'टोटल धमाल' का प्रमोशन कर रही हैं । ये फिल्म फिल्म 22 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता और अनिल कपूर कॉमेडी करते नजर आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed