{"_id":"5c6e282abdec224bff242863","slug":"ten-best-role-of-actor-om-prakash-in-bollywood-film-on-his-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर जानिए उस एक्टर के 10 यादगार किरदारों की कहानी जो आपको करेगी हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुण्यतिथि पर जानिए उस एक्टर के 10 यादगार किरदारों की कहानी जो आपको करेगी हैरान
Thu, 21 Feb 2019 09:55 AM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 21 Feb 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Om Prakash
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड का एक ऐसा एक्टर जिसकी कॉमेडी किसी भी रोते को हंसा सकती है और अगर उसने पर्दे पर कोई सीरियस रोल कर दिया तो दर्शक अपने आंसू रोक नहीं सकते। हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ओम प्रकाश की। 19 दिसम्बर 1919 को पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे ओमप्रकाश का पूरा नाम ओम प्रकाश छिब्बर है। उन्होंने बॉलीवुड की सैकड़ों हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। 21 फरवरी 1998 को 78 साल की उम्र में ओम प्रकाश हम सभी के बीच से विदा हो गए। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर जानिए 10 हिट फिल्मों में उनके यादकार किरदारों के बारे में...
namak halaal
- फोटो : social media
नमक हलाल
बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले ओम प्रकाश का फिल्मी करियर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा। उन्होंन अपने करियर की पहली फिल्म साल 1950 में आई ‘दासी’ से किया था। लेकिन 'नमक हलाल' फिल्म में ओमप्रकाश का किरदार सबसे यादगार माना जाता है। प्रकाश मेहरा निर्देशन में बनी और 1982 में रिलीज हुई नमक हलाल फिल्म में ओमप्रकाश ने अमिताभ बच्चन के दादा दशरथ सिंह रोल अदा कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। इस फिल्म में दशरथ ने एक अलग स्तर की कॉमेडी उस जमाने के टॉप सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के अपोजिट करके दिखाई थी। इस फिल्म में इनका रोल आज भी याद किया जाता है।

लावारिस
1981 में प्रकाश मेहरा के प्रोडक्शन और डायरेक्शन में बनी 'लावारिस' फिल्म में ओम प्रकाश एक बार फिर महानायक अमिताभ बच्चन के अपोजिट नजर आए और फिल्म सुपर-डुपर हिट हो गई। इस फिल्म में ओम प्रकाश ने डॉ. गोयल का किरदार निभाया था। हालांकि इस फिल्म में ओम प्रकाश को ज्यादा बड़ा रोल नहीं मिला लेकिन कुछ सीन में ही ओम प्रकाश की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

om prakash in roti
- फोटो : social media
रोटी
मनमोहन देसाई के निर्देशन में 1974 में आई फिल्म 'रोटी' में ओम प्रकाश उस जमाने के स्टार रहे राजेश खन्ना के अपोजिट बड़े पर्दे पर देखे गए। इस फिल्म में भी ओम प्रकाश ने अपने रोल से एक अलग तरह के अभिनय को जीवंत कर दिया।

om prakash in howrah bridge
- फोटो : social media
हावड़ा ब्रिज
1958 में आई 'हावड़ा ब्रिज' फिल्म में टांगे वाले का रोल अदाकर ओमप्रकाश ने एक्टिंग की एक अलग इबारत लिखी। अशोक कुमार और मधुबाला के साथ उन्होंने श्यामू टांगेवाला (टोंगा ड्राइवर) का रोल किया। हिंदी सिनेमा के 60 के दशक में 'सुनो जी ये कलकत्ता है' गीत काफी लोकप्रिय हुआ था।