फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl: इस फिल्म के लिए माधुरी को मिली थी सलमान से भी ज्यादा फीस

Mon, 15 May 2017 09:19 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Mon, 15 May 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit was paid more than Salman Khan for this film, highest paid actress of 90s
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की एक ऐसी अदाकारा रही हैं जिनका हर कोई फैन है। शायद ही कोई ऐसा हो जो उनकी खूबसूरती, बेजोड़ एक्टिंग और तीखे नैन-नक्श का दीवाना ना हो। धक धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप हीरोइन रहीं। उनकी पॉपुलैरिटी शायद ही आज की कोई हीरोइन मैच कर पाए।
Madhuri Dixit was paid more than Salman Khan for this film, highest paid actress of 90s
माधुरी दीक्षित
ये उनकी पॉपुलैरिटी का ही कमाल था कि फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के लिए उन्हें सलमान खान से भी ज्यादा फीस दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी को इस राजश्री प्रोडक्शंस की इस फिल्म के लिए तकरीबन 2.75 करोड़ बतौर फीस मिली जो उस दौर में किसी भी हीरोइन को मिलने वाली सबसे ज्यादा फीस थी।
Madhuri Dixit was paid more than Salman Khan for this film, highest paid actress of 90s
माधुरी दीक्षित
उस वक्त माधुरी के अलावा किसी और को इतनी फीस मिली भी नहीं। उस हिसाब से माधुरी 90 के दशक की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली हीरोइन रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit was paid more than Salman Khan for this film, highest paid actress of 90s
संजय दत्त और सलमान खान के साथ माधुरी दीक्षित
दिनोंदिन माधुरी की लोकप्रियता बढ़ रही थी और इसी लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए निर्माता-निर्देशक उन्हें फिल्म में लेने के लिए टकटकी लगाए रहते। एक निर्देशक को तो माधुरी ने सालों तक इंतजार कराया। माधुरी के पास उस निर्देशक की फिल्म में काम करने के लिए डेट्स नहीं थीं लेकिन वो निर्देशक था कि उन्हीं के साथ काम करना चाहता था। बस इसी इंतजार में सालों बीत गए।
विज्ञापन
Madhuri Dixit was paid more than Salman Khan for this film, highest paid actress of 90s
माधुरी दीक्षित
90 के दशक में माधुरी एक के बाद एक कई हिट फिल्में दे रहीं थीं। उन्होंने 'साजन', 'बेटा', 'खलनायक', 'हम आपके हैं कौन', 'राजा', 'दिल तो पागल है', 'लज्जा' और 'देवदास' जैसी कई हिट फिल्में दीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed