फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुखद: अमिताभ और दिलीप कुमार के साथ काम कर चुके अभिनेता सतीश कौल का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

Sat, 10 Apr 2021 03:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 10 Apr 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
Mahabharat actor Satish Kaul Expired He was covid Postive
सतीश कौल - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन-दिलीप कुमार के साथ काम कर चुके मशहूर अभिनेता सतीश कौल (Satish Kaul) का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन (इफ्टडा) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा- हिंदी और पंजाबी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सतीश कौल के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह लंबे समय से बीमार थे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं। ॐ शान्ति।

 

Mahabharat actor Satish Kaul Expired He was covid Postive
सतीश कौल - फोटो : सोशल मीडिया

सतीश कभी हिंदी और पंजाबी फिल्मों में जाना-पहचाना नाम हुआ करते थे। 1974 से 1998 तक सतीश ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। बीते साल उन्होंने सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद मांगी थी। कोरोना की वजह से लगे लॉगडाउन ने उनकी हालत और खस्ता कर दी थी। सतीश के पास जो जमा-पूंजी थी वो एक बिजनेस में डूब गए।


 

Mahabharat actor Satish Kaul Expired He was covid Postive
Satish Kaul - फोटो : file photo

बीते साल सतीश कौल ने लोगों से गुहार लगाते हुए कहा था, 'मुझे एक एक्टर के तौर पर इतना प्यार मिला है। अब एक इंसान के तौर पर मुझे मदद की जरूरत है।' बता दें सतीश कौल को गिरने की वजह से कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इससे वह उभर नहीं पाए। सतीश कौल ने महाभारत में देवराज इंद्र का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahabharat actor Satish Kaul Expired He was covid Postive
satish kaul - फोटो : Social Media

सतीश कौल लंबे समय से लुधियाना में रह रहे थे। वे साल 2011 में मुंबई छोड़कर पंजाब चले गए थे और उन्होंने वहां एक्टिंग स्कूल खोल लिया था। सतीश कौल की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने कर्मा, राम लखन, प्यार तो होना ही था, आंटी नं. 1 जैसी फिल्मों में काम किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed