अभिनेत्री अनुषा दांडेकर अपनी बोल्डनेस को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा से ब्रेकअप को लेकर चर्चा में आ गई थीं। अब एक बार फिर से अनुषा खबरों में बनी हुई हैं। इस बार अभिनेत्री ने ब्रालेस तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी है। ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। यूजर्स इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं एक यूजर ने उन्हें ट्रोल कर दिया, जिसपर अभिनेत्री ने उसे करारा जवाब दिया।
अनुषा दांडेकर को ट्रोलर ने दी इनरवियर पहनने की सलाह, एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब से कर दी बोलती बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में अभिनेत्री अनुषा ने अपनी तस्वीर शेयर की थी। इसमें अनुषा दांडेकर हमेशा की तरह खूबसूरत तो लग रही हैं, लेकिन उनका अंदाज बिल्कुल बोल्ड है। वह स्टालिश लुक में बिस्तर पर बैठकर कैमरे के आगे पोज दे रही हैं। यहां उन्होंने बिनी किसी इनरवियर के जैकेट पहन रखी है। तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने बोल्ड कैप्शन भी लिखा है। अनुषा ने लिखा कि 'यदि आप मुझे लॉक करना चाहते हैं तो मुझे इन चीजों के साथ कमरे में बंद होने दें जो मुझे बेहद पसंद हैं।‘
इस तस्वीर को उनके फैंस तो काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों से अनुषा की बोल्डनेस हजम नहीं हो रही है। ये लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। तस्वीर शेयर होने के बाद से ही इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वहीं एक महिला यूजर ने लिखा कि 'मेरे पास कुछ एक्स्ट्रा ब्रा हैं, अपना पता बताएं, मैं आपके पास भेज दूंगी।' यूजर की इस प्रतिक्रिया पर अभिनेत्री ने भी रिप्लाई किया।
ट्रोल का जवाब भी अनुषा ने उतनी बोल्डनेस से दिया। अभिनेत्री ने लिखा 'आप उन्हें अपने ही पास रखें, मैं बिना उसके खुश ही हूं, धन्यवाद।’ अभिनेत्री के इस रिप्लाई ने उनके फैंस का दिल जीत लिया। वहीं, कुछ और यूजर्स ने भी इस तस्वीर पर रिएक्शन दिए।
अभिनेत्री की तस्वीर पर एक अन्य यूजर ने लिखा 'हम आपकी फोटो भी देख रहे हैं।' तो एक ने लिखा कि ‘दुनिया में वैसे ही गर्मी बढ़ रही है और ऊपर से तुम।‘ बता दें कि जब से ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर हुई है तब से इसे लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। अभिनेत्री के बोल्ड अवतार को देखकर यूजर्स दंग हैं।