अभिनेत्री सनी लियोनी हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सनी और डेनियल वेबर की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। कनाडा में कई सालों तक एडल्ट फिल्मों में काम करने के बाद सनी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। हालांकि, सनी लियोनी ने हिंदी फिल्म उद्योग में अपना कदम जमाने के लिए कड़ी मशक्कत की। अब उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैंस फॉलोइंग है। हाल ही में मुंबई में एक आलीशान फ्लैट खरीदने के बाद चर्चा में थीं।
सनी लियोनी को पति ने शादी की सालगिरह पर दिया हीरों से जड़ा ये नायाब तोहफा, अभिनेत्री ने शेयर किया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को सनी लियोनी और डेनियल ने शादी की 10वीं सालगिरह मनाई। इस मौके पर पति ने हसीन पत्नी सनी को एक बेहद खूबसूरत तोहफा दिया। डेनियल ने इस खास मौके पर सनी को नायाब हीरे के हार से नवाजा। ये उपहार पाकर सनी की खुशियों का ठिकाना न रहा और उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को भी अपनी खुशियों में शामिल किया।
इसके साथ ही सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर डेनियल वेबर को दिल से धन्यवाद भी कहा। उन्होंने इस डायमंड नेकलेस को पहनकर एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि 'हमारी 10वीं सालगिरह पर मुझे हीरों का तोहफा देने के लिए डेनियल वेबर आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। सच में ये एक सपना है। हमने शादी के 10 साल और हमारी जिंदगी के 13 साल एक साथ बिताए। जो वादा हमदोनों ने एक बातचीत के दौरान किया वो हमें आज यहां ले आया। आपसे प्यार करती हूं।’
सालगिरह के मौके पर सनी ने एक और पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए डेनियल को सालगिरह की शुभकामनाएं दी थीं। अभिनेत्री ने लिखा था 'मैं जिस शख्स से प्यार करती हूं, उसे 10वीं सालगिरह मुबारक हो। मैं प्रार्थना करती हूं कि हम इस जीवन को हमारे मरने के दिनों तक साथ जिएं। आप मेरी ताकत और मेरे हीरो हैं। लव यू बेबी।' वहीं, डेनियल ने भी सनी के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर कर सालगिरह की मुबारकबाद दी थी।
बता दें कि सनी और डेनियल के तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटी और दो बेटे हैं। बेटी को सनी ने गोद लिया था जिसका नाम निशा कौर वेबर है। बेटी को गोद लेने के बाद ही दोनों सरोगेसी से जुड़वां बेटों नोह और अशर के माता-पिता बने थे। हाल ही में सनी ने मुंबई के अंधेरी में एक फ्लैट खरीदा है, जिसकी कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सनी ने ये प्रॉपर्टी अपने असली नाम यानी करण जीत कौर वोहरा के नाम से खरीदी है।