फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गजेंद्र चौहान पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, कहा- 'कलयुग के धर्मराज का नाम अधर्मराज कर देना चाहिए'

Fri, 09 Oct 2020 07:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 09 Oct 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Mahabharata actor Mukesh Khanna have angry on Gajendra Chauhan over kapil sharama show
मुकेश खन्ना, गजेंद्र चौहान - फोटो : instagram: iammukeshkhanna

बीआर चोपड़ा के मशहूर पौराणिक सीरियल महाभारत में काम करने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना और गजेंद्र चौहान इन दिनों आमने-सामने हैं। कपिल शर्मा के शो में जाने को लेकर शुरू हुए विवाद पर अब यह दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहा हैं। हाल ही में मुकेश खन्ना ने कपिल शर्मा के शो में जाने से मना कर दिया। साथ ही उनके शो को बेकार और अश्लील बताया था। मुकेश खन्ना की इस बात पर गजेंद्र चौहान ने कहा कि मुकेश जी को अंगूर खाने को नहीं मिले इसलिए वह अंगूरों को खट्टे बता रहे हैं।

Mahabharata actor Mukesh Khanna have angry on Gajendra Chauhan over kapil sharama show
मुकेश खन्ना - फोटो : file photo

गजेंद्र चौहान के इस बयान पर मुकेश खन्ना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने महाभारत सीरियल से जुड़े अपने और गजेंद्र चौहान के किरदार को साझा करते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने गजेंद्र चौहान पर निशाना साधा है। मुकेश खन्ना ने अपने पोस्ट में लिखा, "कलयुग के धर्मराज का नाम अधर्मराज कर देना चाहिए। द्वापर के धर्मराज सत्य बोलते थे, धर्म का साथ देते थे। आज का अधर्मराज बेतुकी, बिना तर्क संगत बातें कहता है। अपने समर्थन में बेमतलब कहावतें सुनाता है। फिल्मी डायलॉग बोलता है.. 'जो शीशे के घर में रहते हैं वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते।"

Mahabharata actor Mukesh Khanna have angry on Gajendra Chauhan over kapil sharama show
मुकेश खन्ना - फोटो : file photo

मुकेश खन्ना ने लिखा, "पहले राज कुमार जैसी डायलॉग डिलीवरी बनाओ फिर उनके डायलॉग बोलो। 'मुकेश खन्ना को अंगूर नहीं मिले तो उसे खट्टा कह रहे हैं' लगता है इन्हें अंगूरी पसंद है इसलिए अंगूर मिलने पर यह अति प्रसन्न हो गए।" अपने पोस्ट में मुकेश खन्ना ने गजेंद्र चौहान के एफटीआईआई वाले विवाद का भी जिक्र किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "जिस एफटीआईआई में तुम स्टूडेंट थे उसका मैं चेयरमैन रह चुका हूं', वाह रे चेयरमैन !!! कैसे चेयरमैन बने, कुर्सी पकड़ कर बैठ गए, इसका दर्शन पूरा जग टीवी पर कर चुका है। एक बार इन्होंने मुझसे कहा था मुकेश मेरे घर के बाहर आठ दस ओवी वैन खड़े रहते हैं इंटरव्यू लेने, कुछ लोग बदनामी को भी नाम मानते हैं। कसूर आज की राजनीति का है जिसमें घुसने का यह असफल प्रयत्न कर चुके हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahabharata actor Mukesh Khanna have angry on Gajendra Chauhan over kapil sharama show
गजेंद्र चौहान - फोटो : file photo

मुकेश खन्ना ने पोस्ट में आगे लिखा, "आज की राजनीति हस्तिनापुर की राजनीति नहीं रही। आज चापलूसी चलती है। जो यह कर रहे है। एक ऐसे फूहड़ शो की जो मुझे हैरानी है, इनका भी नहीं। यह सिर्फ एक यात्री बन कर आए थे। अंगूर पाकर धन्य हो गए और लगे चापलूसी करने शो के निर्माताओं की ताकि आने वाले समय में इन्हें फिल्मों में काम मिले। वैसे ये इनकी फितरत है। महाभारत की यूनिट जानती है कि कैसे यह रवि चोपड़ा की चापलूसी में पूरे घुसे हुए थे। कहते हैं मुकेश खन्ना महाभारत में सिर्फ एक कलाकार था जैसे मैं हूं। इन्होंने कोई पीएचडी नहीं की थी। अधर्मराज जी यह सच है जितनी महाभारत मैंने पढ़ी थी पूरी यूनिट ने नहीं पढ़ी होगी।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कलियुग के धर्मराज का नाम अधर्मराज कर देना चाहिए।द्वापर के धर्मराज सत्य बोलते थे धर्म का साथ देते थे।आज का अधर्मराज बेतुकी, बिना तर्क संगत बातें कहता है।अपने समर्थन में बेमतलब कहावतें सुनाता है। फ़िल्मी डाइयलोग बोलता है.. “जो शीशे के घर में रहते हैं वो दूसरों पर पत्थरनहीं फेंकते” पहले राज कुमार जैसी डाइयलोग डिलिवरी बनाओ फिर उनके डाइयलोग बोलो।” मुकेश खन्ना को अंगूर नहीं मिले तो उसे खट्टा कह रहे हैं” लगता है इन्हें अंगूरी पसंद है इसलिए अंगूर मिलने पर ये अति प्रसन्न हो गये। “ जिस FTII में तुम स्टूडेंट थे उसका मैं चेयरमैन रह चुका हूँ”। वाह रे चेयरमैन !!! कैसे चेयरमैन बने, कुर्सी पकड़ कर बैठ गए इसका दर्शन पूरा जग TV पर कर चुका है।एक बार इन्होंने मुझसे कहा था मुकेश मेरे घर के बाहर आठ दस OB वैन खड़े रहते हैं , इंटर्व्यू लेने।कुछ लोग बदनामी को भी नाम मानते हैं। क़सूर आज की राजनीति का है जिसमें घुसने का ये असफल प्रयत्न कर चुके हैं। आज की राजनीति हस्तिनापुर की राजनीति नहीं रही। आज चापलूसी चलती है।जो ये कर रहे है। एक ऐसे फूहड़ शो की जो मुझे हैरानी है इनका भी नहीं। यहाँ सिर्फ़ एक पैसेंजर बन कर आए थे। अंगूर पाकर धन्य हो गये और लगे चापलूसी करने शो के प्रडूसर्ज़ की ताकि फ़्यूचर में इन्हें फ़िल्म्ज़ में काम मिले। वैसे ये इनकी फ़ितरत है। महाभारत की यूनिट जानती है की कैसे ये रवि चोपड़ा की चापलूसी में पूरे घुसे हुए थे। कहते हैं मुकेश खन्ना महाभारत में सिर्फ़ एक ऐक्टर था जैसे मैं हूँ। इन्होंने कोई Phd नहीं की।की थी।अधर्मराज जी ये सच है जितनी महाभारत मैंने पढ़ी थी पूरी यूनिट ने नहीं पढ़ी होगी। गूफ़ी मुझसे पूछता था सात्यकी कौन था। मैंने उसे बताया था बहुत अच्छा वक़्ता था। SO KINDLY DONT QUESTION MY KNOWLEDGE OF MAHABHARAT !!शायद इसीलिए दुनिया कहती है कि मैं न्याय कर पाया भीष्म के रोल के साथ।जो तुम पूरी तरह से नहीं कर पाए। ज़रूरी नहीं हर कलाकार कहानी को पूरी तरह से जाने। एकता कपूर की महाभारत में रोनित राय ने माथे पर बैंड बाँध रखा था।सिकंदर लग रहा था।देव व्रत नहीं। उसने एक इंटर्व्यू में कहा था मैं रोल करते वक़्त किसी का किया हुआ पर्फ़ॉर्मन्स नहीं देखता।मैंने मुकेश का भी नहीं देखा। गुड।मैं इम्प्रेस हुआ उसकी इस बात पर। पर महाभारत ग्रंथ तो पढ़ो पुत्र आज लोग सिर्फ़ अपने डाइयलोग पढ़ते हैं।नई महाभारतों में सब माडल्ज़ लगे, सिक्स पैक लगे।महाभारत सास भी कभी बहु बन गया। इसलिए अधरमराज जी, मत कहो तुम ऐक्टर थे, मैं भी ऐक्टर था। जी नहीं, तुम गजेंद्र चौहान थे मैं मुकेश खन्ना था।

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna) on

विज्ञापन
Mahabharata actor Mukesh Khanna have angry on Gajendra Chauhan over kapil sharama show
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुकेश खन्ना ने आगे लिखा, "गूफी मुझसे पूछता था सात्यकि कौन था। मैंने उसे बताया था बहुत अच्छा वक्ता था। इसलिए कृपया करके महाभारत को लेकर मुझसे सवाल मत करो !! शायद इसीलिए दुनिया कहती है कि मैं न्याय कर पाया भीष्म के रोल के साथ। जो तुम पूरी तरह से नहीं कर पाए। जरूरी नहीं हर कलाकार कहानी को पूरी तरह से जाने।" इसके अलावा अपने पोस्ट में मुकेश खन्ना ने एकता कपूर के महाभारत सीरियल पर भी कटाक्ष किया है। आपको बता दें कि मुकेश खन्ना ने बीआर चोपड़ा के महाभारत सीरियल में भीष्म पितामह और गजेंद्र चौहान ने युधिष्ठिर का किरदार किया था। 

पढ़ें: इस वजह से अपनी शादी की 54वीं सालगिरह नहीं मनाएंगे दिलीप कुमार, पत्नी सायरा बानो ने दी जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed