फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma: 'महादेव बेटिंग एप' मामले में कैसे फंसे कपिल शर्मा, ईडी के समन पर कॉमेडियन ने दिया यह जवाब

Sat, 07 Oct 2023 05:56 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 07 Oct 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
Mahadev Betting App ED Summoned kapil sharma as he performed Saurabh Chandrakar wedding seeks one week time
कपिल शर्मा - फोटो : social media

'महादेव सट्टेबाजी एप' सुर्खियों में बना हुआ है। ईडी ने इस मामले में अपनी जांच तेज कर दी है, जिसके बाद से कई बॉलीवुड सितारें ईडी के शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह मामला तब सुर्खियों में आया जब एप के प्रमोटर की दुबई में हुई शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें तमाम बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं। कथित तौर पर यह शादी 200 करोड़ रुपये की खर्च पर हुई थी और बॉलीवुड हस्तियों को भुगतान हवाला के जरिए किया गया था। इस मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा भी ईडी के शिकंजे में फंस चुके हैं। हाल ही में कॉमेडियन को भी ईडी ने समन भेजा है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा कैसे ईडी की रडार पर पहुंचे।

Mahadev Betting App ED Summoned kapil sharma as he performed Saurabh Chandrakar wedding seeks one week time
कपिल शर्मा - फोटो : social media

क्या है पूरा मामला
दरअसल, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहने वाले सौरभ चंद्राकर ने अपने दोस्त रवि उप्पल के साथ मिलकर 'महादेव बुक एप' लॉन्च किया, जो एक ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है। इस एप पर तमाम गेम मौजूद हैं, जिसके जरिए सट्टेबाजी की जाती है और सौरभ चंद्राकर इसका प्रमोटर है, जो इस मामले में मुख्य आरोपी भी है। इस गेम का जाल देश-विदेश तक फैला हुआ है। कहा गया कि  2019 में सौरभ और रवि ने अपना पूरा कारोबार दुबई से चलाना शुरू किया। ईडी के अनुसार, इस एप के जरिए 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला किया गया है। सौरभ और रवि ने इस एप को जब लॉन्च किया तो इसका प्रचार बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों से करवाने का सोचा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस एप से जुड़ें। इस मामले में ईडी ने रायपुर, भोपाल, मुंबई और कोलकाता में 39 स्थानों पर ऐप्स के प्रमोटरों पर छापेमारी की है और 417 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की। वहीं अब मामले में जांच आगे बढ़ाने पर ईडी ने रणबीर कपूर को समन भेजा, जिसके बाद कपिल शर्मा को भी ईडी ने समन जारी किया।
Bollywood: फिल्में फ्लॉप होते ही इन सितारों ने घटा दी अपनी फीस, फैंस भी कर रहें एक हिट का इंतजार

Mahadev Betting App ED Summoned kapil sharma as he performed Saurabh Chandrakar wedding seeks one week time
कपिल शर्मा - फोटो : social media

एप से कपिल शर्मा का संबंध
ईडी के मुताबिक, महादेव बेटिंग एप के माध्यम से सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पांच हजार करोड़ का सम्राज्य बना चुके हैं। कंपनी का संचालन दुबई से होता है, लेकिन उसके दफ्तर भारत सहित दुनिया भर में हैं। इसी साल फरवरी महीने में दुबई में ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी थी। इस शादी में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए। ईडी के सूत्रों के मुताबिक करीब 17 बॉलीवुड हस्तियों को शादी में परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया।  इन सितारों को प्राइवेट जेट विमान से नागपुर से दुबई लाया गया था। कथित तौर पर इन फिल्मी सितारों को हवाला के जरिए 112 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। हाई प्रोफाइल शादी का वीडियो लीक हुआ, जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे नाचते-गाते दिखे। जब यह वीडियो ईडी के पास पहुंचा तो जांच शुरू हुई और रणबीर कपूर को सबसे पहले समन भेजा गया। कथित तौर पर वायरल वीडियो में कपिल शर्मा भी दिखे, जिसके बाद ईडी ने उन्हें भी समन जारी किया।
Ranbir Kapoor: 'महादेव गेमिंग एप' में क्यों आया रणबीर कपूर का नाम, दुबई में हुई एक शादी से उनका क्या कनेक्शन?

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahadev Betting App ED Summoned kapil sharma as he performed Saurabh Chandrakar wedding seeks one week time
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा ने मांगा एक हफ्ते का समय
दरअसल, ईडी का कहना है कि वायरल वीडियो में कपिल शर्मा को भी दुबई में हुई चंद्राकर की शादी में देखा गया, जहां वह परफॉर्म कर रहे थे। अब ईडी उनसे इस मामले में पूछताछ करना चाहती है कि वह इस एप के प्रमोटर के संपर्क में कब और कैसे आए। साथ ही उन्हें शादी में परफॉर्म करने और एप का प्रचार करने के लिए कितने रुपये का भुगतान किया गया और यह पैसे उन्हें हवाला के जरिए कैसे ट्रांसफर किए गए। कपिल शर्मा ने ईडी से पेश होने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा है। कपिल शर्मा ने ईडी को विदेश में अपने शूट के बारे में जानकारी दी और एक हफ्ते का समय मांगा।
Rahat Fateh Ali Khan: महादेव बेटिंग एप में राहत फतेह अली खान का नाम भी शामिल, कभी भी तलब कर सकता है ईडी

विज्ञापन
Mahadev Betting App ED Summoned kapil sharma as he performed Saurabh Chandrakar wedding seeks one week time
कपिल शर्मा - फोटो : social media

कपिल शर्मा का वर्कफ्रंट
कपिल शर्मा अपना कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' चलाते हैं, जिसके जरिए वह दर्शकों को खूब हंसाते हैं। इसके साथ ही कपिल एक गायक और अभिनेता भी हैं। हाल ही में उन्होंने गुरु रंधावा के साथ एक म्यूजिक वीडियो 'अलोन' लॉन्च किया था। साथ ही उन्हें आखिरी बार 'ज्विगाटो' फिल्म में देखा गया था, जिसमें उन्होंने फूड डिलीवरी बॉय की भूमिका निभाई थी। बता दें कि 'महादेव गेमिंग एप' मामले में कपिल शर्मा के साथ-साथ रणबीर कपूर, हुमा कुरैशी, भारती सिंह, हिना सिंह, नेहा कक्कड़, पुलकित सम्राट, विशाल ददलानी, भाग्यश्री, आतिफ असलम, टाइगर श्रॉफ से लेकर नुसरत भरूचा का नाम भी शामिल है।
Mahadev App Scam: महादेव एप मामले में नेहा कक्कड़ का भी नाम शामिल, जानें क्या हैं सिंगर पर आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed