दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक बार फिर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ये साफ कर दिया है कि इस केस की जांच मुंबई पुलिस ही करेगी और इसको सीबीआई को नहीं सौंपा जाएगा। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के केस में आम लोगों के साथ ही साथ नेता और अभिनेता तक सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस बारे में सोशल मीडिया पर मुहिम से लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी तक लिखी गई है।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में अनिल देशमुख का बड़ा बयान, CBI को नहीं सौंपा जाएगा केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे करीब डेढ़ महीना बीत चुका है। इस बीच मुंबई पुलिस ने सुशांत के परिजन सहित कुल करीब 40 लोगों से पूछताछ भी की है। इस लिस्ट में सुशांत कि गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से लेकर सिनेमा के कई अन्य सितारे शामिल हैं। लेकिन इसके बाद भी मुंबई पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
अभी तक हर कोई सुशांत की मौत को नेपोटिज्म से ही जोड़कर देख रहा था, लेकिन बीते रविवार को जब सुशांत के पिता केके सिंह ने बिहार के पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई तब इस केस का पूरा नजरिया ही बदल गया। केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही रिया पर सुशांत को फायदे के लिए इस्तेमाल करने की भी बात कही गई है।
एफआईआर की कुछ अहम बातें
1. साल 2019 से पहले जब मेरे बेटे सुशांत को कोई भी दिमागी परेशानी नहीं थी तो रिया के संपर्क में आने के बाद अचानक क्या हुआ कि वो दिमागी रूप से एकदम परेशान हो गया, इसकी जांच की जाए।
2. यदि इस दौरान वह मानसिक रूप से परेशान था या उसका कोई दिमागी इलाज चल रहा था तो इस संबंध में हमसे लिखित या मौखिक अनुमति क्यों नहीं ली गई, क्योंकि जब कोई व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार होता है तो उसके सारे अधिकार उसके परिवार के ही पास होते हैं, इसकी जांच की जाए।
3. इस दौरान जिन-जिन डाक्टरों ने रिया के कहने पर मेरे बेटे सुशांत का इलाज किया है, मुझे लगता है कि ये डाक्टर भी रिया के साथ इस षडयंत्र में शामिल थे। इस बात की जांच होनी चाहिए कि उन्होंने क्या-क्या इलाज किया और कौन-कौन सी दवाइयां मेरे बेटे को दीं?
4. जब रिया को पता था कि मेरे बेटे की मानसिक हालत नाजुक चल रही है तो इस स्थिति में उसका ठीक तरीके से इलाज ना करवाना और उसके इलाज के सारे कागजात अपने साथ ले जाना और मेरे बेटे को उस नाजुक हालात में अकेला छोड़ देना, और उससे हर तरह के संपर्क तोड़ लेना जिसके कारण मेरे बेटे ने आत्महत्या कर ली तो उसकी मौत की जिम्मेदार रिया एवं इसके परिजन और सहयोगी ही हैं, इसकी जांच की जाए।
5. मुझे अपने पुत्र के एक बैंक खाते की स्टेटमेंट से पता चला है कि पिछले एक साल में लगभग 17 करोड़ रुपये मेरे बेटे के इस खाता नंबर 10*** कोटेक महेंद्रा बैंक में रहे। इस दौरान करीब 15 करोड़ रुपये निकाले गए। इस खाते से पैसा ऐसे खातों में ट्रांसफर हुआ है जिनसे मेरे बेटे का कोई लेना देना नहीं था। मेरे बेटे के सभी खातों की जांच की जाए कि इन बैंक खातों/ क्रेडिट कार्ड से कितना पैसा रिया ने अपने परिजनों एवं सहयोगियों के साथ धोखेबाजी और षडयंत्र से ठगा है।
6. इस प्रकरण से पहले सुशांत का अभिनय जगत मे नाम था तो ऐसे क्या कारण रहे कि रिया के आने के बाद उसकी फिल्में एकदम से कम हो गईं, इसकी जांच की जाए।
7. मेरा बेटा सुशांत ऑर्गेनिक खेती के व्यवसाय के लिए Coorg केरल अपने दोस्त महेश के साथ जाना चाहता था जिसके लिए वो जमीन तलाश रहे थे। जब रिया को इस बात का पता चला तो उसने इस बात का विरोध किया और सुशांत को धमकी दी कि मैं तुम्हारे इलाज के सारे पेपर मीडिया में हाइलाईट कर दूंगी और अपने अच्छे रसुक के चलते तुम्हारा सब कुछ बर्बाद कर दूंगी, लेकिन जब सुशांत ने उसकी इस बात का विरोध किया तो रिया को लगा कि अब वो उसके किसी काम का नहीं रहा है, तो रिया वहां से लैपटॉप, कैश, जेवर, क्रेडिट कार्ड, इलाज के दस्तावेज, पिन नंबर और पासवर्ड साथ लेकर चली गई, इस प्रकरण की जांच की जाए।
पढ़ें: 'आई लव लाफ' शो में ये करेंगे गुत्थी और भाबीजी, सिर्फ पांच मिनट में पढ़िए दिन भर की 10 बड़ी मनोरंजक खबरें