फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आई लव लाफ' शो में ये करेंगे गुत्थी और भाबीजी, सिर्फ पांच मिनट में पढ़िए दिन भर की 10 बड़ी मनोरंजक खबरें

Wed, 29 Jul 2020 07:35 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 29 Jul 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Top 10 Entertainment News Shweta Tiwari Sanjay Dutt Ravi Dubey Sunil Grover Shilpa Shindey Adheera Sonu Sood
मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें - फोटो : Social Media

'टीवी इंडस्ट्री में नहीं भीतरी बाहरी का झगड़ा'


पक्षपात और वंशवाद जैसे मुद्दों पर चल रही बहस में टीवी के अभिनेता रवि दुबे (Ravi Dubey) ने टीवी इंडस्ट्री का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि टीवी की दुनिया में यह सब नहीं चलता। रवि कहते हैं, 'मैं इस मामले में टीवी इंडस्ट्री को बचाना चाहूंगा। क्योंकि, मुझे लगता है कि यहां काम करने वाले लोगों का दिल बहुत बड़ा है जो भीतरी-बाहरी और पक्षपात जैसी चीजों पर विश्वास नहीं करते। यहां लोगों के सामने चुनौतियां जरूर हैं लेकिन पक्षपात ऐसी चीजें नहीं हैं। टीवी में किसी भी किरदार के लिए समय सीमा बहुत आवश्यक है। इसलिए, यहां पर सिर्फ इस हिसाब से काम करने वाले लोगों को ही काम मिलता है।'

Top 10 Entertainment News Shweta Tiwari Sanjay Dutt Ravi Dubey Sunil Grover Shilpa Shindey Adheera Sonu Sood
मे आई कम इन मैडम - फोटो : Social Media

'मे आई कम इन मैडम' का दूसरा सीजन
'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माताओं ने अपने चर्चित शो 'मे आई कम इन मैडम' (May I Come In Madam) के दूसरे सीजन को लाने का फैसला किया है। इस शो के दूसरे सीजन के लिए कलाकारों की भर्तियां भी चालू हो गई हैं। खबरें बताती है कि अभिनेता राजेश कुमार को इस शो में मुख्य किरदार के लिए चुना गया है। इसके अलावा सेक्सी मैडम और क्रांति के किरदार के लिए क्रमशः अभिनेत्री नायरा बैनर्जी और रेने ध्यानी का चयन किया गया है। यह दोनों ही टीवी की चर्चित अभिनेत्रियां हैं। नायरा को इससे पहले टीवी शो 'दिव्य दृष्टि' में देखा गया था जबकि रेने धारावाहिक 'नजर' में नजर आई थीं।

Top 10 Entertainment News Shweta Tiwari Sanjay Dutt Ravi Dubey Sunil Grover Shilpa Shindey Adheera Sonu Sood
neha mehta - फोटो : social media

अंजली ने छोड़ दिया 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'?
टीवी की मशहूर अभिनेत्री नेहा मेहता (Neha Mehta) को लेकर खबर है कि उन्होंने टीवी के चर्चित धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को छोड़ दिया है। नेहा पिछले 12 साल से इस शो में अंजली मेहता का किरदार निभा रही है। खबरें बताती हैं कि नेहा ने इस धारावाहिक के निर्माताओं को पहले ही यह साफ कर दिया था कि लॉकडाउन के बाद वह इस धारावाहिक का हिस्सा नहीं बनेंगी। इस शो में वह तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा की पत्नी का किरदार निभाती हैं। शो में दया बेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी पहले से ही इस शो को छोड़कर जा चुकी हैं जिन्हें वापस लाने की मांग लगातार दर्शकों की तरफ से हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 10 Entertainment News Shweta Tiwari Sanjay Dutt Ravi Dubey Sunil Grover Shilpa Shindey Adheera Sonu Sood
शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम

सुनील और शिंदे का नया शो
टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 11वें सीजन को अपने नाम करने वाली टीवी की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) अब 'आई लाफ यू'  (I Laugh You) शीर्षक वाले एक धारावाहिक में वापसी कर रही हैं। इस शो में वह 'द कपिल शर्मा शो' में गुत्थी और रिंकू भाभी जैसे चर्चित किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील ग्रोवर के साथ नजर आएंगी। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब ये दोनों किसी शो का एक साथ हिस्सा होंगे। इससे पहले आईपीएल में चलने वाले हैं 'धन धना धन' वेब शो को भी इन दोनों ने ही संचालित किया था। शिल्पा शिंदे अपने अभिनय से टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभा कर भी लोगों का दिल जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
Top 10 Entertainment News Shweta Tiwari Sanjay Dutt Ravi Dubey Sunil Grover Shilpa Shindey Adheera Sonu Sood
श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

श्वेता तिवारी ने बताया रेडियो का अनुभव
टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) इस समय धारावाहिक 'मेरे डैड की दुल्हन' में गुनीत सिक्का का किरदार निभा रही हैं। शो की कहानी में अचानक से उन्हें एक रेडियो जॉकी का किरदार निभाने का मौका मिला तो उन्हें अपने पुराने दिन याद आ गए। अपने अनुभव को साझा करते हुए श्वेता ने कहा, 'मैंने पहले भी रेडियो शोज किए हैं, बल्कि मैंने एक रेडियो जॉकी के रूप में लगभग एक साल तक एक लोकप्रिय रेडियो स्टेशन में काम भी किया है। मैं ज्यादातर सुबह के शो करती थी। इस शो में मैं फिर से एक रेडियो जॉकी बनकर बहुत उत्साहित थी। इसने मुझे मेरे पुराने दिन याद दिला दिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed