बॉलीवुड में अलग-अलग देश प्रदेश के लोगों ने अपने अभिनय का हमेशा से लोहा मनवाया है। भले ही फिल्म इंडस्ट्री में स्टारकिड्स की बातें होती हों, लेकिन कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जिन्होंने अलग जगह से आकर अपनी खास पहचान बनाई। उनमें में से एक पश्चिम बंगाल के कलाकार भी है। जी हां, बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो बंगाली हैं और उन्होंने अपने अभिनय से फिल्मी पर्दे पर खास छाप छोड़ी। आज हम बात करेंगे टीवी इंडस्ट्री की बंगाली अभिनेत्रियों की।
टीवी सीरियल्स में इन आठ बंगाली अभिनेत्रियों का रहा है बोलबाला, खूबसूरती में नहीं किसी से कम
मौनी रॉय
सबसे पहले हम बात करेंगे टीवी की खूबसूरत अदाकारा मौनी रॉय की। यह बंगाल की रहने वाली हैं। मौनी रॉय ने टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई सीरियल्स में नजर आईं। उनका नागिन सीरियल काफी मशहूर हुआ। अब मौनी रॉय बॉलीवुड फिल्मों में नजर आती हैं।
देबिना बनर्जी
यह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की रहने वाली हैं। देबिना बनर्जी टीवी सीरियल रामायण, चड़ियाघर, यम हैं हम और विष में नजर आ चुकी हैं। देबिना बनर्जी छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से हैं।
सायंतनी घोष
यह टीवी सीरियल घर एक सपना, रक्त संबंध, महाभारत और संजीवनी 2 में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं। सायंतनी घोष साल 2006 में कुमकुम एक प्यारा सा बंधन से अपने करियर की शुरूआत की थी। यह कोलकाता की रहने वाली हैं।
टीना दत्ता
यह टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। टीना दत्ता टीवी सीरियल उतरन, कोई आने को है और डायान में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा टीना दत्ता ने कई बंगाली सीरियल्स में भी काम किया है। उनके अभिनय को पर्दे पर खूब सराहा गया है। टीना दत्ता कोलकाता की रहने वाली हैं।