सब्सक्राइब करें

अमिताभ ने सांप और सपेरे की कहानी सुनाकर ट्रोलर्स को दी नसीहत, ऐश्वर्या ने फैंस को कहा शुक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 29 Jul 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan And Aishwarya Rai bachchan viral Instagram post
अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या का इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना संक्रमित अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावती अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं। अस्पताल में रहकर भी अमिताभ अपने फैंस का पूरा ख्याल रख रहे हैं और सोशल मीडिया के साथ ही साथ ब्लॉग पर भी एक्टिव हैं। ऐसे में हाल ही में जहां अमिताभ ने फिर से ट्रोलर्स को नसीहत दी तो वहीं अस्पताल से घर पहुंच चुकी ऐश्वर्या ने भी फैंस को शुक्रिया कहा।

Trending Videos
Amitabh Bachchan And Aishwarya Rai bachchan viral Instagram post
अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में ट्रोलर्स को नसीहत देते हुए लिखा, 'ठोकना तो निश्चित है। वो साँप वाली कहानी तो याद होगी, एक सपेरे का पालतू साँप, मालिक की सुरक्षा के लिए वहीं पास में बैठा रहता था। जो भी उधर से गुजरे साँप उसे काट लेता था। लोगों ने शिकायत करते हुए कहा कि ये तो बहुत ख़तरनाक मामला है, सपेरे को यहाँ से हटा देना चाहिए। जब सपेरे ने ये सुना तो उसको लगा कि अगर यहाँ से हटा दिया गया तो उसका धंधा बंद हो जाएगा। उसने साँप को बुलाया, और कहा चुपचाप बैठे रहना, काटना मत किसी को, नहीं तो निकाल दिए जाएँगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan And Aishwarya Rai bachchan viral Instagram post
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

अमिताभ आगे लिखते हैं, 'साँप ने यही मालिक की बात की, चुपचाप बैठा रहा। अब जो भी वहाँ से गुजरे, ये देख करके की साँप तो कुछ कर नहीं रहा, उसे डंडे से मारने लगे। साँप जान बचाने के लिए भागा वहाँ से, और पहुँच गया मालिक के पास। मालिक ने अपने साँप की दुर्दशा देख कर बहुत नाराज़ हुआ। सपेरे ने पूछा, 'क्यूँ मार खाई तूने, उसने साँप तो फटकारा। साँप ने उत्तर दिया, मालिक आप ही ने तो कहा था की चुप चाप बैठे रहो, काटो मत, सो मैं चुपचाप बैठा रहा और क्योंकि आपने काटने से मना किया था, मार खाता रहा, और अब मेरा ये हॉल लोगों ने कर दिया है।'

Amitabh Bachchan And Aishwarya Rai bachchan viral Instagram post
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

अमिताभ ने ब्लॉग में आगे लिखा, 'मालिक ने साँप को दो झापड़ मारे और डाँटते हुए कहा : अबे साले, काटने से मना किया था, फुफकारने से थोड़ी ना !! समझ ने वाले समझ गए होंगे।। ब्लॉग के आखिर में अमिताभ ने लिखा, 'और वो जिन्हें हिंदी चुनौती की तरह लगती है, उनके लिए कृपया हमारे विस्तारित परिवार के हिंदी विशेषज्ञ इसका अनुवाद करें या कहानी को उसके अर्थ और उसके कारण समेत इसे बताने का कारण स्पष्ट करें।'





 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan And Aishwarya Rai bachchan viral Instagram post
amitabh bachchan - फोटो : sony tv twitter

वैसे बता दें कि आज ही अमिताभ ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर भी किया था। अपनी तस्वीर को साझा करते अमिताभ ने अपने पोस्ट के कैप्शन में अमिताभ बच्चन ने लिखा," एक हल्का सा हवा का झोंका जलते 'दीपक' को बुझा सकता है पर 'अगरबत्ती' को नहीं… क्योंकि जो 'महकता' है वही पूरा जीवन आनंदित रहता है... और जो 'जलता' है, वह खुद बुझ जाता है।" 


View this post on Instagram

-" एक हल्का सा हवा का झोंका जलते “दीपक” को बुझा सकता है पर “अगरबत्ती” को नहीं… क्योंकि जो “महकता” है वही पुरा जीवन आनंदित रहता है..., और जो “जलता” है वह खुद बुझ जाता है " ~ ef

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed