बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक नया मोड़ आ गया है। सुशांत की मौत के बाद से अब तक चुप्पी साधे बैठा उनका परिवार अब बेटे के साथ न्याय के लिए आगे आ गया है। अब तक नेपोटिज्म और डिप्रेशन के बीच अटकी मुंबई पुलिस की जांच को सुशांत के परिवार ने एक झटके में पलटकर रख दिया। सुशांत के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के ऊपर FIR दर्ज की। जिसके बाद अब अभिनेता के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रिया चक्रवर्ती पर FIR दर्ज होने के बाद सुब्रमण्यम स्वामी ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'सीबीआई जांच का कोई विकल्प नहीं'
सुशांत के निधन के बाद से उनके फैंस और कुछ सेलेब्स भी सुशांत के लिए सीबीआी जांच की मांग कर रहे थे। इन सभी के साथ सांसद सुब्रमण्यम स्वामी भी सुशांत इस मामले की जांच लगातार सीबीआई को सैंपने के पक्ष में थे। अब सुशांत के परिवार क् द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रतिक्रिया दी है। सुब्रमण्यन ने मामले को लेकर पुलिस को लेकर एक बड़ी बात कही है।
सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगर बिहार पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के अप्राकृतिक मौत की जांच करने को लेकर गंभीर है, तो सीबीआई जांच का कोई विकल्प नहीं है क्योंकि दो राज्यों की पुलिस एक ही अपराध की अलग-अलग जांच नहीं कर सकती है'।
If Bihar Police is serious about having a say in the investigation into the unnatural death of Sushant Singh Rajput then there is no alternative to a CBI probe since Police of two States cannot separately investigate the same crime.
दरअसल बीते दिन ही खबर सामने आई कि सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के ऊपर सुशांत के पैसे हड़पने और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। सुशांत के पिता केके सिंह ने बिहार की राजधानी पटना में रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। सुशांत के परिवार ने रिया ही बल्कि उनके परिवार के सदस्यों और दो अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया है।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को अपने मुंबई स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए थे। जिसके बाद से ही मुंबई पुलिस लगातार मामले को लेकर छानबीन में लगी हुई थी। मामले को लेकर पुलिस ने अबतक करीब 40 लोगों के बयान दर्ज किए थे। लेकिन सुशांत के परिवार ने हाल ही में जो कदम उठाया है उससे इस मामले ने एक अलग ही रुख अख्तियार कर लिया है।
पढ़ें: EXCLUSIVE: देखिए द्रौपदी स्वयंवर के भव्य मंडप की अद्भुत तस्वीरें, सिर्फ 20 लोगों का अनोखा कारनामा