सुमेध मुदगलकर और मल्लिका सिंह स्टारर शो राधाकृष्ण ने 'राधाकृष्ण - कृष्ण अर्जुन गाथा' नामक दूसरा अध्याय शुरू किया है। ये कहानी अब कृष्ण और अर्जुन की दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है। इस नए ट्रैक में किंशुक वैद्य, अर्जुन की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
EXCLUSIVE: देखिए द्रौपदी स्वयंवर के भव्य मंडप की अद्भुत तस्वीरें, सिर्फ 20 लोगों का अनोखा कारनामा
शो का दूसरा अपकमिंग ट्रैक हिंदू पौराणिक कथाओं में अपना इतिहास बनाने की तैयारी कर रहा है। इस कहानी में कृष्ण अपने सखा अर्जुन को अपना सारथी चुनते हैं और वहां जाते हैं जहां द्रौपदी का भव्य स्वयंवर किया जा रहा है। दर्शक जल्द ही कृष्ण और अर्जुन की यात्रा के गवाह बनेंगे और देखेंगे कि कैसे उनकी दोस्ती आने वाले एपिसोड में खिलती नजर आती है।
जहां द्रौपदी का भव्य स्वयंवर होने वाला है, उस सेट की खास तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं। इस ट्रैक को लेकर निर्माताओं ने फिर से एक इतिहास रच दिया है। प्रोडक्शन हाउस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार उन्होंने सेट पर सिर्फ 20 लोगों के साथ शूट किया है। भव्य सेट और भव्य स्वयंवर सीक्वेंस को कम से कम आर्टिस्ट्स और क्रू मेम्बर्स के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सेट पर इसे शूट किया गया है।
अर्जुन की भूमिका निभाने वाले एक्टर किंशुक वैद्य ने इसपर बात करते हुए कहा, 'सेट पर वापस लौटकर और शूट शुरू करके बहुत अच्छा लग रहा है। सरकारी दिशा-निर्देशों द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों के साथ, हम सेट पर कम से कम कर्मचारियों के साथ शूटिंग कर रहे हैं। हर कोई दोहरी कड़ी मेहनत कर रहा है और हमारा पौराणिक शो होने के नाते बहुत कुछ है जो पर्दे के पीछे चलता है। फिलहाल हम इस शो का सबसे मेजर चंक शूट कर रहे हैं जहां कृष्ण, अर्जुन को अपना सारथी चुनते हैं निर्माताओं ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है और इसमें मेजर वीएफएक्स इफेक्ट्स डाले गए हैं। मैं इस अवसर का सदुपयोग करते हुए मेकर्स के सभी प्रयासों की सराहना करता हूं साथ ही उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।'
इस पूरे सीक्वेंस को अलग-अलग चंक्स में, कम से कम आर्टिस्ट्स और क्रू मेम्बर्स के साथ शूट किया गया है। शूट के दौरान इस्तेमाल की गई नई तकनीक और वीएफएक्स के साथ इस सीक्वेंस का अंतिम परिणाम और भी अधिक भव्य और सुनहरा होगा। यह इस तरह भव्य पैमाने पर कुछ करने के लिए एक सुलझी टीम की जरुरत पड़ती है जो यहां मौजूद थी।
पढ़ें: इन 10 पड़ावों से होकर गुजरता है संजू बाबा के 'मुन्ना भाई' बनने का रास्ता, हर किरदार से निखरा अंदर का कलाकार