फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM योगी के बाद अब पद्मावती विवाद में कूदे महाराष्ट्र के मंत्री, बोले-बैन हो फिल्म

Wed, 22 Nov 2017 01:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Wed, 22 Nov 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Tourism Minister Jaykumar Rawal demands ban Padmavati
Padmavati

फिल्म 'पद्मावती' को लेकर विवाद जारी है। लड़ाई कोर्ट तक पहुंच चुकी है। फिल्म की कई बड़े नेता भी जमकर आलोचना कर रहे हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल का है।

Maharashtra Tourism Minister Jaykumar Rawal demands ban Padmavati
उन्होंने मांग की है कि संजय लीला भंसाली की इस फिल्म से आपत्तिजनक सीन हटाए जाएं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर पूरी फिल्म इतिहास के मुताबिक नहीं है तो इसे बैन कर देना चाहिए। जयकुमार रावल ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) को भी एक पत्र लिखा है।
Maharashtra Tourism Minister Jaykumar Rawal demands ban Padmavati
padmavati
जिसमें उन्होंने कहा है कि यह फिल्म जांच के लिए बनी विशेषज्ञ इतिहासकारों की समिति को दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि अगर ​इस फिल्म में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है, तो इसे बैन किया जाना चाहिए।

पढ़ें- रणवीर सिंह ने 'पद्मावती विवाद' पर तोड़ी चुप्पी, कम शब्दों में कह गए पते की बात
विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra Tourism Minister Jaykumar Rawal demands ban Padmavati
पद्मावती - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म को मध्यप्रदेश में बैन करने की बात कही थी। तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने भी संजय लीला भंसाली की फिल्म को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जितने सिर मांगने वाले दोषी हैं, उतने ही संजय लीला भंसाली भी दोषी हैं क्योंकि उन्हें इतिहास से छेड़छाड़ करने की आदत सी पड़ गई है।
विज्ञापन
Maharashtra Tourism Minister Jaykumar Rawal demands ban Padmavati
padmavati
आपको बता दें कि पद्मावती  को लेकर करणी सेना और कुछ अन्य कई संगठन संजय लीला भंसाली पर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए फिल्म की रिलीज का विरोध कर रहे हैं। पद्मावती फिल्म पहले 1 दिसंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन राजपूत समाज, नेताओं, क्षत्रिय संगठनों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के मद्देनजर फिल्म की रिलीज डेट को टालना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed