फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड ने कुछ इस तरह जिंदा रखे महात्मा गांधी के विचार, इन अभिनेताओं ने 'बापू' बनकर जीता दिल

Thu, 30 Jan 2020 02:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 30 Jan 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Death Anniversary Bollywood Movies Based on Mohan Das Karamchand Gandhi Values
महात्मा गांधी - फोटो : फाइल फोटो

अहिंसा का मंत्र सिखाने वाले महात्मा गांधी की आज यानी 30 जनवरी 2020 को 72वीं पुण्यतिथि है। गांधी जी के आदर्शों और विचारों को आज तर कोई नहीं भूल पाया। गांधी जी के विचारों पर ना सिर्फ किताबें लिखी गई हैं बल्कि बॉलीवुड में भी कई फिल्में बनाई गई हैं। इन फिल्मों के माध्यम से गांधी जी के विचारों को अजर- अमर कर दिया गया है। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने गांधी जी के विचारों को जीवंत रखा है और उन अभिनेताओं के बारे में भी जिन्होंने गांधी जी के किरदार में जान फूंक दी।

Mahatma Gandhi Death Anniversary Bollywood Movies Based on Mohan Das Karamchand Gandhi Values
बेन किंग्स्ले - फोटो : Social Media

गांधी (1982)
गांधी जी पर सबसे पहले बनी फिल्म सन 1982 में आई थी। इस फिल्म का नाम भी 'गांधी' ही था। रिचर्ड एटनबरो के द्वारा निर्देशित की गई इस फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता बेन किग्स्ले ने गांधी जी का किरदार निभाया था। ये फिल्म एंग्लो-इंडियन प्रॉजेक्ट के तौर पर बनी थी। फिल्म में बेन के अलावा अमरीश पुरी, ओम पुरी, रोहिणी हट्टंगणी और रजित कपूर जैसे कलाकार भी थे। ये फिल्म गांधीजी की बेहतरीन बायॉपिक में से एक मानी जाती है। बापू के सिद्धांतों और आदर्शों को बताती इन फिल्म ने आठ ऑस्कर के साथ ही बाफ्टा, ग्रैमी, गोल्डन ग्लोब और गोल्डन गिल्ड समेत 26 अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

Mahatma Gandhi Death Anniversary Bollywood Movies Based on Mohan Das Karamchand Gandhi Values
अन्नू कपूर - फोटो : Social Media

सरदार (1993)
साल 1993 में आई फिल्म 'सरदार' में गांधी जी का किरदार अभिनेता अन्नू कपूर ने निभाया था। ये फिल्म वैसे तो सरदार वल्ल्भभाई पटेल क जिंदगी पर बनाई गई थी। लेकिन इसमें गांधी जी के विचारों का पूर्णरूप से योगदान रहा। फिल्म में गांधी जी और पटेल जी के संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म दो महान नेताओं की विचारधाराओं को बहुत अच्छे से समझाती है। इस फिल्म में सरदार पटेल का किरदार अभिनेता परेश रावल ने निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Death Anniversary Bollywood Movies Based on Mohan Das Karamchand Gandhi Values
रजित कपूर - फोटो : Social Media

द मेकिंग ऑफ महात्मा (1996)
'द मेकिंग ऑफ महात्मा' फिल्म फातिमा मीर की किताब 'द अप्रेंटिसशिप ऑफ ए महात्मा' पर बनाई गई थी। फिल्म को श्याम बेनेगल ने निर्देशित किया था। फिल्म में दिखाया गया था कि महात्मा गांधी को किस चीज ने महात्मा बनाया जो उनके नाम से भी जुड़ गया। फिल्म में गांधी का किरदार एक्टर रजित कपूर ने निभाया था।

विज्ञापन
Mahatma Gandhi Death Anniversary Bollywood Movies Based on Mohan Das Karamchand Gandhi Values
लगे रहो मुन्ना भाई - फोटो : Social Media

लगे रहो मुन्नाभाई (2006)
साल 2006 में आई फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' एक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में महात्मा गांदी के विचारों को अलग तरीके से लोगों तर पहुंचाया गया था। फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता संजय दत्त थे। फिल्म में संजय जब भी किसी कशमकश में होते थे तो उन्हें गांधी जी दिखाई देते थे और अपने विचार उन्हें बताकर उनकी परेशानियां दूर करते थे। फिल्म में गांधी जी का किरदार अभिनेता दिलीप प्रावलकर ने निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed