{"_id":"5c62535cbdec2273ac45e961","slug":"mahesh-anand-funeral-today-nobody-reach-to-claim-his-dead-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मौत' के बाद भी खत्म न हुई महेश आनंद की 'तन्हाई', 3 दिन बाद बॉडी क्लेम करने आया रिश्तेदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मौत' के बाद भी खत्म न हुई महेश आनंद की 'तन्हाई', 3 दिन बाद बॉडी क्लेम करने आया रिश्तेदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
mahesh anand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महेश आनंद ने बॉलीवुड में विलेन बनकर खूब नाम कमाया । हाल ही में तंगहाली में जी रहे महेश आनंद की लाश उनके घर पर बरामद हुई । महेश कई सालों से अकेले ही जिंदगी बिता रहे थे । उनके पास 18 साल से काम नहीं था और वो फिर से बॉलीवुड में एंट्री करना चाहते थे ।
2 of 6
mahesh anand
निधन के बाद महेश की बॉडी का पोस्टमार्टम कराया । इसमें पता चला कि उनकी नेचुरल डेथ हुई । हैरान करने वाली बात ये थी कि अंतिम संस्कार के लिए महेश की बॉडी को क्लेम करने कोई नहीं पहुंचा । जबकि उनका बेटा त्रिशूल टोरंटो में रहता है । खबरों की मानें तो एक्ट्रेस साहिला चड्ढा उनकी बॉडी को क्लेम करने वाली थीं ।
3 of 6
mahesh anand
इससे पहले महेश की किसी बहन ने आकर बॉडी को क्लेम कर लिया । एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए साहिला ने बताया कि ये बहुत निराशाजनक था कि महेश की बॉडी को क्लेम करने के लिए पहले कोई नहीं आया । वो कहती हैं, 'अगर आखिर तक कोई नहीं आता तो मैं कुछ दोस्तों के साथ जाकर बॉडी क्लेम कर लेती ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
mahesh anand
साहिला ने ही बताया कि 12 फरवरी को यानी आज ओशिवारा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा । साहिला ने बताया कि महेश अच्छे इंसान थे । पत्नी के साथ हमेशा संबंध खराब रहे । उन्होंने 5 शादियां की थीं जबिक करीब 12 महिलाओं से उनके संबंध थे । कुछ से शादी की और कुछ के साथ लिव-इन में रहे ।
विज्ञापन
5 of 6
mahesh anand
पुलिस ने बताया था कि महेश घर में ट्रैक सूट पहने मिले थे । बॉडी के पास शराब की बोतल मिली थी । महेश आनंद को पिछले 18 साल से काम नहीं मिला था । इस वजह से वो डिप्रेशन में थे । पिछले साल फेसबुक पर फैन्स से बातचीत के दौरान उन्होंने कलाई काटकर आत्महत्या करने की धमकी दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।