{"_id":"62f1494ea6946d11a75cb9b8","slug":"mahesh-babu-birthday-sarkaru-vaari-paata-actor-started-acting-at-the-age-of-four-year-know-more-about-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahesh Babu Birthday: चार साल की उम्र में शुरू कर दी थी एक्टिंग, 'प्रिंस ऑफ टॉलीवुड' के रूप में हैं मशहूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mahesh Babu Birthday: चार साल की उम्र में शुरू कर दी थी एक्टिंग, 'प्रिंस ऑफ टॉलीवुड' के रूप में हैं मशहूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 09 Aug 2022 08:00 AM IST
महेश बाबू मशहूर भारतीय एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। वह दक्षिण सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। इन्हें टॉलीवुड का प्रिंस कहा जाता है। साउथ के साथ-साथ महेश बाबू की नॉर्थ इंडिया में भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हैं। उनकी हिंदी में डब फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। महेश बाबू इस साल मई में आई अपनी फिल्म 'सरकारू वारी पाटा' को लेकर काफी चर्चा में रहे। आज इनका जन्मदिन है। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Trending Videos
2 of 4
महेश बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
बाल कलाकार के रूप में शुरू किया अभिनय
महेश बाबू का जन्म 9 अगस्त 1975 को चेन्नई में साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर शिवा राम कृष्णा घट्टामनेनी के घर हुआ। इन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। महेश बाबू ने चार साल की उम्र में फिल्म 'नीडा' में अभिनय किया। मगर बतौर अभिनेता इन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'राजकुमारुडु' से की। इस फिल्म के जरिए इन्होंने टॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म से उन्हें इतना प्यार मिला कि उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
महेश बाबू
- फोटो : Instagram
रटकर बोलते हैं डायलॉग
बता दें कि महेश बाबू का बचपन मद्रास में अपनी नानी के पास बीता। उन्होंने चेन्नई के लोयोला कॉलेज से कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन के बाद एक्टिंग के प्रशिक्षण के लिए महेश बाबू निर्देशक एल सत्यानंद से मिले और तीन-चार महीने तक इनकी ट्रेनिंग चली। दिलचस्प बात यह है कि इन्हें तेलुगू पढ़नी और लिखनी नहीं आती। वह अपने डायलॉग्स को रटकर याद करते हैं और फिर बोलते हैं। अपनी एक्टिंग के लिए यह आठ नंदी अवॉर्ड, पांच फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड, चार साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड, तीन सिनेमा अवॉर्ड और एक आईफा उत्सव अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।
4 of 4
महेश बाबू
- फोटो : instagram/ urstrulymahesh
अपना प्रोडक्शन हाउस है
महेश बाबू एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में भी एक्टिव हैं। महेश बाबू एंटरटेनमेंट के नाम से इनका अपना प्रोडक्शन हाउस है। इस साल आई मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक 'मेजर' इन्हीं के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है, जिसमें अदिवी शेष ने मुख्य रोल प्ले किया। एक्टिंग और फिल्म प्रोडक्शन के अलावा महेश बाबू सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। हील-ए-चाइल्ड नाम से इनका एनजीओ है। इसके अलावा इन्होंने दो गांव भी गोद ले रखे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X