{"_id":"5c472fe5bdec22738a473a47","slug":"mahesh-babu-birthday-wished-on-his-wife-namrata-shirodkar-with-romantic-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी नम्रता के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए महेश बाबू, तस्वीर शेयर कर ऐसे दी बधाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पत्नी नम्रता के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए महेश बाबू, तस्वीर शेयर कर ऐसे दी बधाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 22 Jan 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
namrata shirodkar
- फोटो : instagram
Link Copied
बॉलीवुड फिल्म 'वास्तव' और 'जब प्यार किसी से होता है' जैसे सुपरहिट फिल्में देने वाली खूबसूरत अदाकारा नम्रता शिरोडकर आज अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जन्मदिन के खास मौके पर बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा के कई बड़े सितारे उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, इस बीच जिसकी बधाई की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो हैं उनकी पति और सुपरस्टार महेश बाबू ।
Trending Videos
2 of 5
mahesh babu and namrata
- फोटो : file photo
जी हां, महेश बाबू ने खूबसूरत पति नम्रता शिरोडकर को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए महेश बाबू ने कैप्शन में नम्रता शिरोडकर को बेहद रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया।
उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- 'जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, माई स्वीट लव, मेरे लिए सब कुछ बनने के लिए बहुत धन्यवाद और आई लव यू।' महेश बाबू के इस रोमांटिक पोस्ट और तस्वीर को उनके और नम्रता शिरोडकर के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।
4 of 5
mahesh babu and namrata
- फोटो : file photo
बता दें कि नम्रता शिरोडकर ने हिंदी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया है। 'फेमिना मिस इंडिया' का टाइटल साल 1993 में जीता था। इसके बाद नम्रता ने सलमान खान और ट्विंकल खन्ना के साथ 'जब प्यार किसी से होता है' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद नम्रता ने तेलुगु फिल्म 'वामसी' साइन की थी जिसमें उनके साथ लीड रोल में महेश बाबू थे। 'वामसी' महेश बाबू की पहली फिल्म थी।
विज्ञापन
5 of 5
mahesh babu and namrata
- फोटो : file photo
नम्रता और महेश बाबू की पहली मुलाकात साल 2000 में 'वामसी' फिल्म के मुहूर्त पर हुई थी। इस मुलाकात के बाद ही दोनों का एक दूसरे की तरफ झुकाव बढ़ गया था। फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। नम्रता और महेश पर कभी भी स्टारडम हावी नहीं हुआ। यही वजह है कि नम्रता के उम्र में चार साल बड़े होने के बावजूद दोनों के बीच कभी भी कोई परेशानी नहीं हुई और 10 फरवरी 2005 को दोनों ने शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।