{"_id":"62a4b6e07f47160aac64e684","slug":"mahesh-babu-booked-two-years-for-ss-rajamouli-pan-india-film-after-ssmb-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahesh Babu: एसएस राजामौली की पैन इंडिया फिल्म के लिए महेश बाबू की डेट्स हुई फाइनल, जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mahesh Babu: एसएस राजामौली की पैन इंडिया फिल्म के लिए महेश बाबू की डेट्स हुई फाइनल, जानकर हो जाएंगे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 11 Jun 2022 09:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
महेश बाबू, एसएस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एसएस राजामौली 'आरआरआर' को मिली सफलता के बाद एक और पैन इंडिया फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में साउथ फिल्म के स्टार महेश बाबू नजर आएंगे, जिसके लिए हिंदी दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं। फिलहाल फिल्म का काम प्री प्रोडक्शन में चल रहा है और राजामौली फिल्म की बारीकियों पर ध्यान दे रहे हैं। इसी बीच खबर है कि महेश बाबू ने इस पैन इंडिया फिल्म के लिए अपनी डेट्स भी बुक कर दी है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है।
2 of 4
महेश बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इन दिनों महेश बाबू निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म 'SSMB 28' के चलते व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग को खत्म करने के बाद महेश बाबू एसएस राजामौली की पैन इंडिया फिल्म की तैयारी में जुट जाएंगे, जिसके लिए उन्होंने अपनी डेट्स फाइनल कर दी है। खबरों की मानें तो उन्होंने स पैन इंडिया फिल्म के लिए पूरे दो साल की डेट्स दी हैं। इसका मतलब ये है कि उन दो सालों में उनकी कोई नई फिल्म पर्दे पर नहीं आएगी।
3 of 4
एसएस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि निर्देशक एसएस राजामौली अपनी हर फिल्म को बनाने में काफी समय लेते हैं और वह शूटिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म की बारीकियों पर काम करना शुरू कर देते हैं। इस पैन इंडिया फिल्म की तैयारी में भी राजामौली जुट चुके हैं। माना जा रहा कि 2023 के अंत में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। राजामौली ने 'बाहुबली' के लिए प्राभस को पांच साल और 'आरआरआर' के लिए राम चरण व जूनियर एनटीआर को करीब तीन-चार साल के लिए बुक किया था। इसके बाद जब ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आई, तो इन्होंने धमाल मचा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
महेश बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
महेश बाबू के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'सरकारू वारी पाटा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म में महेश बाबू और कीर्ति सुरेश की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं, अब वह जल्द ही 'SSMB 28' में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।