फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रजनीकांत-प्रभास की लिस्ट में पहुंचे 'स्पाइडर' महेश बाबू, प्री-रिलीज बटोरे 157 करोड़!

Thu, 07 Sep 2017 05:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Thu, 07 Sep 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Babu’s Spyder already earned over Rs 150 crore from its pre-release business
रजनीकांत-प्रभास की लिस्ट में पहुंचे 'स्पाइडर' महेश बाबू - फोटो : File Pic
तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू की हर फिल्म कोई न कोई धमाका करती ही है। महेश बाबू और ए आर मुरुगादोस की फिल्म 'स्पाइडर' ने रिलीज होने से पहले ही कमाई का नया रिकॉर्ड बना लिया है। इस फिल्म ने प्री-रिलीज 157 करोड़ कमा लिए हैं। खास बात ये है कि ये फिल्म 120 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी है। आगे की स्लाइड्स में जानें, किस रीजन में 'स्पाइडर' ने कितने कमाए और किन भाषाओं में रिलीज हो रही है फिल्म...
Mahesh Babu’s Spyder already earned over Rs 150 crore from its pre-release business
स्पाइडर फिल्म का पोस्टर - फोटो : Spyder-The Movie
महेश बाबू-रकुल प्रीत सिंह स्टारर 'स्पाइडर' एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। जाने माने डायरेक्टर ए आर मुरुगादोस ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है, जो 'गजिनी', 'स्टालिन', 'थुपक्की', 'हॉलिडे', 'कत्थी', '10 एर्नादुकुला' और 'अकीरा' जैसी फिल्में बना कर खूब वाहावाही लूट चुके हैं। अब 'स्पाइडर' महेश बाबू और मुरुगादोस की पहली ऐसी फिल्म है, जो एक साथ दो भाषाओं में बनाई जा रही है। ये फिल्म तेलुगु के साथ ही तमिल भाषा में बनी है, तो मलयालम, कन्नड, अरबी और अंग्रेजी सब-टाइटल्स के साथ ही पूरी दुनिया में रिलीज होगी। वैसे, फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही कमाई के रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें, अभी तक की कुल कमाई...

महेश बाबू की ‘स्पाइडर’ बनकर तैयार, इस भाषा में भी आएगी ये स्पाई थ्रिलर मूवी!
Mahesh Babu’s Spyder already earned over Rs 150 crore from its pre-release business
महेश बाबू
महेश बाबू-रकुल प्रीत सिंह स्टारर 'स्पाइडर' ने थिएटर राइट्स के दम पर सभी भाषाओं में 120 करोड़ कमा लिए हैं। इसके अलावा सेटेलाइट राइट्स से इस फिल्म ने 33 करोड़ की कमाई की है, तो ऑडियो राइट्स से इस फिल्म को 2 करोड़ रुपए मिल गए हैं। इस तरह से इस फिल्म ने प्री-रिलीज कमाई में खुद को 'बाहुबली', 'बाहुबली 2' और 'कबाली' की लिस्ट में खड़ा कर लिया। ये 4 ऐसी दक्षिण भारतीय फिल्में हैं, जिन्होंने प्री-रिलीज 150 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Babu’s Spyder already earned over Rs 150 crore from its pre-release business
महेश बाबू
'स्पाइडर' फिल्म के थिएटर राइट्स निजाम रीजन में 23 करोड़(सबसे ज्यादा में से एक), दक्कन में 12 करोड़, अपर आंध्राम में 8.1 करोड़, गुंटूर में 7.2 करोड़, ईस्ट आंध्रा में 6 करोड़, कृष्णा जिले में 5.4 करोड़, नेल्लोर में 2.9 करोड़ में बिके हैं। इस तरह से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 69.6 करोड़ की कमाई हुई है। वहीं, कर्नाटक में 'स्पाइडर' के थिएटर राइट्स 10.80 करोड़, केरल में 1.26 करोड़, तमिलनाडु में 17 करोड़, नॉर्थ इंडिया में 1 करोड़ में बिके हैं, तो ओवरसीज के राइट्स 23 करोड़ में बिके हैं। 
विज्ञापन
Mahesh Babu’s Spyder already earned over Rs 150 crore from its pre-release business
महेश बाबू
इस स्पाई थ्रिलर फिल्म 'स्पाइडर' में महेश बाबू-रकुल प्रीत सिंह के अलावा एस जे सूर्या निगेटिव कैरेक्टर में दिखेंगे। एस जे सूर्या ने महेश बाबू को लेकर साल 2004 में 'नानी' फिल्म बनाई थी, जो सुपरहिट साबित हुई थी। मुरुगादोस एस जे सूर्या की दो फिल्मों के असिस्टेंट के तौर पर उनके साथ पहले काम कर चुके हैं। इस फिल्म में जाने माने एक्टर भरत भी निगेटिव रोल में दिखेंगे।​

कमाई के मामले में रजनीकांत को टक्कर देते हैं महेश बाबू, एक फिल्म की लेते हैं इतनी फीस
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed