फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महेश भट्ट ने संभाली अपनी सुपरहिट फिल्म के रीमेक की कमान, जैकलीन-स्वरा करेंगी पूजा-कविता के किरदार

Thu, 20 Jun 2019 08:07 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2019 08:07 AM IST
विज्ञापन
mahesh bhatt film arth remake jacqueline fernandez and swara bhakar will play lead role
Mahesh Bhatt
निर्देशक महेश भट्ट की 1982 में रिलीज हुई फिल्म अर्थ की रीमेक को लेकर इन दिनों मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में खासी गहमागहमी है। कभी फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज के काम करने की खबर आती है। कभी उनके बाहर होने और स्वरा भास्कर की फिल्म में एंट्री होने की खबर आती है, तो कभी भूमि पेडनेकर का नाम भी फिल्म का कास्टिंग से जुड़ जाता है। 

 
mahesh bhatt film arth remake jacqueline fernandez and swara bhakar will play lead role
jacqueline fernandez - फोटो : amar ujala
अर्थ के इस पूरे कास्टिंग ड्रामा की अमर उजाला ने तफ्तीश की है। इसके मुताबिक, फिल्म में लीड किरदार जैकलीन ही कर रही हैं और पूरी मारामारी दूसरे रोल को लेकर है। अर्थ की रीमेक का कास्टिंग ड्रामा समझने से पहले फिल्म की मूल कहानी समझना भी जरूरी है। महेश भट्ट और सुजित सेन की लिखी ये फिल्म बहुत कुछ महेश भट्ट की अपनी जिंदगी से भी प्रेरित बताई जाती रही है। 
mahesh bhatt film arth remake jacqueline fernandez and swara bhakar will play lead role
swara bhaskar
फिल्म में शबाना आजमी का लीड रोल है पूजा के किरदार में। इनके पति इंदर का किरदार निभाया कुलभूषण खरबंदा ने। स्मिता पाटिल ने फिल्म में कविता का वह किरदार निभाया जिसके लिए इंदर अपनी पत्नी पूजा को छोड़ जाता है। अब बात करते हैं रीमेक की। महेश भट्ट ने ही इस फिल्म के रीमेक के लिए पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mahesh bhatt film arth remake jacqueline fernandez and swara bhakar will play lead role
Bhumi Pednekar - फोटो : social media
उन्होंने ही एक नए निर्माता को इसके रीमेक राइट्स दिलाए हैं। वह फिल्म को बनाने में मदद भी कर रहे हैं। बहुत मुमकिन है कि इस फिल्म का निर्माण टी सीरीज के बैनर पर होगा। फिल्म में शबाना आजमी वाला किरदार जैकलीन फर्नांडीस कर रही हैं और उनके फिल्म में होने पर ही टी सीरीज ने इस रीमेक को ग्रीन सिगनल दिया है। फिल्म में स्मिता पाटिल वाला किरदार पहले भूमि पेडनेकर को ऑफर हुआ था, लेकिन अब यह किरदार स्वरा भास्कर करने जा रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed