फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेट पर हमले के बाद पहली बार माही गिल ने बताई आपबीती, 4 गुंडों ने कैसे मचा दी थी तबाही

Fri, 21 Jun 2019 12:54 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 21 Jun 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
mahi gill reaction after goons attacked to web series fixer sets
mahi gill - फोटो : file photo

महाराष्ट्र के ठाणे में एकता कपूर की वेब सीरीज फिक्सर की शूटिंग के दौरान कुछ गुंडों ने हमला कर दिया था। गुंडों ने डायरेक्टर सोहम शाह, सिनेमैटोग्राफर संतोष थुंडियल और एक्ट्रेस माही गिल के साथ मारपीट की। हमले के बाद वेब सीरीज से जुड़े कलाकारों और तकनीशियनों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात भी की थी। अब इस पर एक्ट्रेस माही गिल का बयान सामने आया है। 

mahi gill reaction after goons attacked to web series fixer sets
mahi gill - फोटो : file photo

हमले के बाद माही गिल ने बताया कि 'हमारा क्लाइमेक्स शूट हो रहा था। शाम को 4 बजे के करीब 4 गुंडे आए और उन्होंने हमला कर दिया। उन्होंने कुछ नहीं बोला, बस मारना शुरू कर दिया। मुझे तुरंत गाड़ी में बैठाया गया। हमारे डायरेक्टर सोहम को काफी चोटें आई हैं। उन्हें बचाने आए क्रू मेंबर्स पर भी गुंडों ने हमला कर दिया।' 

mahi gill reaction after goons attacked to web series fixer sets
mahi gill - फोटो : amar ujala

माही गिल ने आगे कहा कि 'हमले को देखना काफी डरावना था। मुख्यमंत्री से मिलने का हमारा एक ही मकसद है कि आगे लोगों के साथ ऐसा ना हो। हमें अभी 2 दिन और शूट करना है। मुझे उम्मीद है इस मीटिंग का हमें फायदा मिलेगा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#mahiegill talks about the incident where goondas attacked her and her crew when they were shooting. #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
mahi gill reaction after goons attacked to web series fixer sets
mahi gill - फोटो : social media

इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीन अभियुक्तों कृष्णा सोनार, सोनू दास और सूरज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। हमले की चौतरफा निंदा हुई और तमाम फिल्ममेकर्स ने मुंबई और आसपास के इलाकों में चल रही शूटिंग रोक देने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
mahi gill reaction after goons attacked to web series fixer sets
mahi gill - फोटो : social media

गुरुवार को इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित और वेब सीरीज में काम करने वाले कलाकारों ने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातें सुनीं और कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के काम में बाधा पहुंचाने वाले शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा और इंडस्ट्री को शूटिंग आदि के लिए पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed