{"_id":"5c08ebebbdec2241a26d9d72","slug":"mahi-gill-share-struggling-story-during-web-series-apharan-launch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर के ऑफिस से इस एक्ट्रेस को भगा दिया था, 10 साल बाद उसी के साथ कर रहीं बड़ा प्रोजेक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एकता कपूर के ऑफिस से इस एक्ट्रेस को भगा दिया था, 10 साल बाद उसी के साथ कर रहीं बड़ा प्रोजेक्ट
Thu, 06 Dec 2018 02:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mahi gill
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी और फिल्मों में अपनी धाक जमा देने के बाद एकता कपूर अब वेब सीरीज की दुनिया में भी पीछेे नहीं रहना चाहतीं। इसी कड़ी में एकता कपूर ने अपना नया वेब सीरीज अपहरण लॉन्च किया है। जिसमें अरुणोदय सिंह और माही गिल मुख्य भूमिका में हैं। वेबसीरीज लॉन्च के दौरान माही गिल ने अपने स्ट्रगलिंग के दिनों को याद किया।
2 of 5
Mahi Gill
- फोटो : file photo
इस सीरीज में माही गिल एक बार फिर से बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। अपहरण की कहानी ब्लैक ह्यूमर और बोल्ड कंटेट पर आधारित है। देव डी से बॉलीवुड में पहचान बनाने वालीं माही गिल ने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्हें बालाजी ऑफिस के गार्ड ने गेट से भगा दिया था।
3 of 5
mahi gill
- फोटो : file photo
वेब सीरीज लॉन्चिंग के दौरान माही ने कहा कि '2008 की बात है जब मैं मुंबई शिफ्ट हुई थी। मैं इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानती थी। तब तक मैंने देव डी नहीं किया था। मैं बालाजी के ऑफिस के बाहर गई और वहां गार्ड से मिली। गार्ड से मैंने कहा कि मुझे एकता कपूर से मिलना है। मेरे पास किसी का नंबर नहीं था। गार्ड ने मुझे वहां से भगा दिया और कहा कि मैं किसी से मिल नहीं सकती। अब जाकर 10 बाद मुझे एकता कपूर के साथ काम करने का मौका मिला।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mahi gill
- फोटो : file photo
इससे पहले माही गिल ने ये कहकर हैरान कर दिया था कि सलमान खान की फिल्म दबंग में काम करना उनकी गलती थी। उन्होंने कहा, 'फिल्म देव डी के बाद मेरी खूब सराहना की गई, पुरस्कार मिले। मगर फिल्म दबंग में काम करने के बाद चीजें उल्टी हो गईं। निर्माता मुझे छोटे रोल ऑफर करने लगे। मुझे बहुत बुरा लगा मगर मैं समझ नहीं पा रही थी कि क्या हो रहा है।'
विज्ञापन
5 of 5
saheb biwi aur gangster 3
- फोटो : file photo
माही गिल की आखिरी रिलीज साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3 थी। तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। फिल्म में माही गिल के अलावा संजय दत्त, जिमी शेरगिल और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।