{"_id":"5c08d683bdec224151688cb3","slug":"mahira-khan-gives-retort-to-trolls-over-connect-her-with-ranbir-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माहिरा खान फिर हुईं ट्रोल तो यूजर्स को रणबीर की आई याद, पाक एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माहिरा खान फिर हुईं ट्रोल तो यूजर्स को रणबीर की आई याद, पाक एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
Mahira Khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म रईस में अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों को जीतने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोल रही हैं, लेकिन इस बार उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया है। माहिरा खान इस बार पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हाफिज की रिटायरमेंट पर उन्हें मुबारकबाद देने पर ट्रोल हुईं। माहिरा खान को सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल करते हुए उन्हें बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की एक बार फिर से याद दिला दी।
मोहम्मद हफीज
- फोटो : ESPN
अंग्रेजी वेबासाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार मोहम्मद हाफिज ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने ट्वीटर के जरिए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। इस पर माहिरा ने मोहम्मद हाफिज की तारीफ करते हुए ट्वीट किया- अच्छी पारी के लिए मुबारकबाद, मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे आपका खेल देखने को मिला। आपको और आपके परिवार को ढेर सारा प्यार।
Mubarak on a great innings and thank You!! I’m so glad I got to watch you play live. Love to you and the family. https://t.co/xcRes6RHgA
— Mahira Khan (@TheMahiraKhan) December 4, 2018
Mahira Khan
- फोटो : file photo
माहिरा खान का यह ट्वीट करना उनपर भारी पड़ा गया। उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा - लगता है कि कोई खास काम नहीं मिल रहा जबसे रणवीर (रणबीर) कपूर वाली पिक्चर आउट हुई है। वहीं माहिरा ने ट्रोलर के इस कमेंट का जवाब देते हुए रिप्लाई में रणबीर कपूर की स्पैलिंग ठीक करने को कह डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahira Khan
- फोटो : file photo
माहिरा के इस रिप्लाई के बाद उनके फैंस के ट्वीटर पर उनका साथ देते हुए माहिरा की जमकर तारीफ की और उनके समर्थन पर कई ट्वीट भी किए। स्पैलिंग ठीक कराने वाले ट्वीट पर माहिरा के फैंस ने सोशल मीडिया यूजर्स को 'खामोश चाटा' मारने तक की बात बोल दी। उनके यह ट्वीट काफी वायरल भी हो रहा है।
Ranbir*
— Mahira Khan (@TheMahiraKhan) December 4, 2018
Ranbir*
— Mahira Khan (@TheMahiraKhan) December 4, 2018
विज्ञापन
रणबीर, माहिरा
- फोटो : Instagram
पता हो कि बीते साल न्यूयॉर्क की गलियों में माहिरा खान और रणबीर कपूर की स्मोकिंग करते हुए तस्वीरें खूब वायरल हुईं थी, जिसके बाद सोशल मीडिया में शॉर्ट ड्रेस पहनने और खुलेआम स्मोकिंग के लिए लोगों ने माहिरा खान को जमकर ट्रोल किया था। इसके अलावा बीच में रणबीर कपूर और माहिरा खान के अफेयर की भी काफी चर्चा सुनने को मिली थी।