{"_id":"5c18d7c9bdec22569d465d7a","slug":"mahie-gill-birthday-special-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"43 की उम्र में भी बोल्ड है ये एक्ट्रेस, डायरेक्टर बोला था - 'इस हालत में देखना चाहता हूं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
43 की उम्र में भी बोल्ड है ये एक्ट्रेस, डायरेक्टर बोला था - 'इस हालत में देखना चाहता हूं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 19 Dec 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Mahie Gill
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल 19 दिसंबर को अपना 43वां जन्मदिन मनाएंगी। माही को हिंदी सिनेमाजगत में 10 साल हो चुके हैं। इन 10 साल में माही ने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए फिर चाहे 'देव डी' फिल्म की पारो हो या फिर 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' फिल्म की माधवी देवी। तो चलिए माही गिल के बर्थडे पर उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से के बारे में बताते हैं।
2 of 7
Mahie Gill
- फोटो : File Photo
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि माही गिल का असली नाम रिम्पी कौर गिल है। माही मुख्य रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा माही गिल ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। यहां तक कि बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले माही पंजाबी फिल्मों में ही काम करती थीं।
3 of 7
Mahie Gill
- फोटो : File Photo
माही गिल ने साल 2003 में पंजाबी फिल्म 'हवाएं' की थी। इसके बाद वह कई सारी फिल्मों में नजर आईं हालांकि बॉलीवुड में डेब्यू अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' से किया था। इस एक फिल्म ने माही गिल को एक के बाद एक कई ऑफर्स मिलने लगे साथ ही कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए। कहा जाता है कि माही गिल को पहली बार अनुराग कश्यप ने एक पार्टी में देखा था जिसके बाद उन्होंने माही को अपनी फिल्म 'देव डी' के लिए कास्ट कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Mahie Gill
- फोटो : File Photo
'देव डी' फिल्म के लिए माही गिल को साल 2010 में फिल्मफेयर अवॉर्ड बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स कैटेगरी में मिला था। इसके बाद माही ने स्क्रीन अवॉर्ड मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर फीमेल का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। हिंदी और पंजाबी फिल्मों के अलावा माही गिल ने तेलुगु फिल्म में भी काम किया। तूफान' माही की पहली तेलुगु फिल्म थी। 'तूफान' बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'जंजीर' का रीमेक थी। इस फिल्म में माही गिल ने मोना डॉर्लिंग का रोल निभाया था। फिल्मों में आने से पहले ही या यूं कहें कि मुंबई आने से पहले ही माही गिल अपने पति से अलग हो चुकी थीं।
विज्ञापन
5 of 7
Mahie Gill
- फोटो : File Photo
एक इंटरव्यू के दौरान माही गिल ने बताया - 'मेरी पहली शादी नहीं चल पाई क्योंकि उस वक्त मैं बहुत कम उम्र की थी और समझदार नहीं थी। मैं अपने एक्स हसबेंड से अब भी बात करती हूं। मैं बिजनेसमैन के साथ रिलेशनशिप में हूं। वह गोवा में हैं और अभी तक शादी के बारे में हम लोगों ने कोई बात नहीं की है।' माही गिल हमेशा से ही अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने #MeToo कैंपेन बड़ा खुलासा किया था जिसने तहलका मचा दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।