सब्सक्राइब करें

महिमा चौधरी ने सुभाष घई पर लगाया आरोप और सुशांत सिंह राजपूत केस में जनहित याचिका पर सुनवाई, पांच खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 13 Aug 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
Mahima Chaudhary Slams Subhash Ghai and Supreme Court To Hear Another Pil On Sushant Singh Rajput Death Case entertainment news
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री में भीतरी और बाहरी के भेदभाव से अभिनेत्री महिमा चौधरी भी अछूती नहीं रह सकी हैं। उन्होंने भी मौके को समझते हुए एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई कुछ घटनाओं का उल्लेख किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माता और निर्देशक सुभाष घई ने उनके खिलाफ ऐसी साजिश रची थी कि उन्हें हर जगह से काम मिलना बंद करवा दिया था। ऐसे में सिर्फ सलमान खान, संजय दत्त, डेविड धवन और राजकुमार संतोषी ही ऐसे चार लोग थे जो उनके साथ खड़े हुए थे।





महिमा चौधरी को याद आई 'परदेस' के बाद हुई बदसलूकी, बीते जमाने के शो मैन ने कहा, हम अब भी दोस्त हैं
 

Trending Videos
Mahima Chaudhary Slams Subhash Ghai and Supreme Court To Hear Another Pil On Sushant Singh Rajput Death Case entertainment news
सड़क 2 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

अमेजन के स्वामित्व वाली वेबसाइट आईएमडीबी यानी इंटरनेशनल मूवी डाटा बेस पर धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल' को औसत से कम रेटिंग मिलने और यूट्यूब पर बुधवार को रिलीज हुए 'सड़क 2' के ट्रेलर को रिकॉर्ड डिस्लाइक्स मिलने की जांच मुंबई पुलिस के पास जा सकती है। सूत्र बताते हैं कि इन दोनों फिल्मों का ओटीटी पर प्रसारण करने वाली कंपनियों ने इनको बनाने वाले निर्माताओं से इस बारे में चर्चा की है।

फर्जी लाइक्स और डिसलाइक्स की जांच अब सड़क 2 के ट्रेलर की तरफ मुड़ी, आईएमडीबी की रेटिंग भी निशाने पर
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahima Chaudhary Slams Subhash Ghai and Supreme Court To Hear Another Pil On Sushant Singh Rajput Death Case entertainment news
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता संजय दत्त को कैंसर होने के बात जैसे ही सामने आई, उनके फैंस उदास हो गए। हर जगह से अब संजय दत्त के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं की जा रही हैं। इस बीच कहा जा रहा है कि अपने इलाज के लिए संजू अमेरिका जा सकते हैं लेकिन इसमें एक बड़ा पेंच अटक सकता है।

क्या इस वजह से इलाज के लिए अमेरिका नहीं जा पाएंगे संजय दत्त? मुंबई ब्लास्ट से जुड़ा है मामला
 

Mahima Chaudhary Slams Subhash Ghai and Supreme Court To Hear Another Pil On Sushant Singh Rajput Death Case entertainment news
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी की जांच में हर दिन नए मोड़ आ रहे हैं। सुशांत की कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी सामने आ गए हैं। इधर रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स से खुलासा हुआ है कि वो बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के संपर्क में थीं। आमिर खान, रकुल प्रीत सिंह, आदित्य रॉय कपूर, राणा दग्गुबाती, सनी सिंह और श्रद्धा कपूर के साथ रिया ने बात की थी। हालांकि इस लिस्ट में एक ऐसा भी नंबर है जो संदिग्ध माना जा रहा है।

रिया चक्रव्रर्ती के फोन में सेव है AU नाम के संदिग्ध का नंबर, 63 बार की थी कॉल

 

विज्ञापन
Mahima Chaudhary Slams Subhash Ghai and Supreme Court To Hear Another Pil On Sushant Singh Rajput Death Case entertainment news
सुशांत सिंह राजपूत पिता के साथ - फोटो : ट्विटर

सुशांत की मौत को लेकर उठ रहे सवालों का जबाव हर कोई जानना चाहता है कि आखिरकार सुशांत ने आत्महत्या क्यों की? अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की सीबीआई की ‘एकीकृत’ जांच के लिए दायर जनहित याचिका पर उच्चतम न्यायालय बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा। जनहित याचिका में कहा गया है कि इस मामले की मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही जांच के तरीके से पूरा देश स्तब्ध है। 

सुशांत सुसाइड केस : नई जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed