फिल्म इंडस्ट्री में भीतरी और बाहरी के भेदभाव से अभिनेत्री महिमा चौधरी भी अछूती नहीं रह सकी हैं। उन्होंने भी मौके को समझते हुए एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई कुछ घटनाओं का उल्लेख किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माता और निर्देशक सुभाष घई ने उनके खिलाफ ऐसी साजिश रची थी कि उन्हें हर जगह से काम मिलना बंद करवा दिया था। ऐसे में सिर्फ सलमान खान, संजय दत्त, डेविड धवन और राजकुमार संतोषी ही ऐसे चार लोग थे जो उनके साथ खड़े हुए थे।
महिमा चौधरी को याद आई 'परदेस' के बाद हुई बदसलूकी, बीते जमाने के शो मैन ने कहा- 'हम अब भी दोस्त हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिमा चौधरी का फिल्मी करियर शाहरुख खान के साथ वर्ष 1997 में आई फिल्म 'परदेस' से शुरू हुआ और लगभग 2006 में आकर खत्म भी हो गया। एक इंटरव्यू में महिमा ने कहा, 'अगर आप 1998 और 1999 की एक ट्रेड मैगजीन देखेंगे तो आपको उसमें विज्ञापन दिखेगा। उसमें लिखा था कि अगर कोई भी मेरे साथ काम करना चाहता है तो उसे पहले सुभाष घई से बात करनी होगी। नहीं तो यह कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन होगा।
जबकि, मैंने ऐसा कोई कॉन्ट्रैक्ट किया ही नहीं था जिसमें लिखा हो कि मुझे कोई भी काम करने से पहले सुभाष घई से इजाजत लेनी पड़े।' हालांकि, इन आरोपों को सुभाष घई ने निराधार बताया है। उन्होंने कहा है फिल्म 'परदेस' की रिलीज के बाद उनके बीच एक छोटा सा विवाद हुआ था लेकिन जब महिमा ने उनसे माफी मांग ली थी तो सब कुछ पहले जैसा हो गया था।
सुभाष कहते हैं, 'मेरी कंपनी ने उन्हें कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने के लिए एक नोटिस भेजा था। इस बारे में मीडिया और इंडस्ट्री में बहुत बातें हो रही थीं जिसके बाद मैंने मुक्ता आर्ट्स के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया। इसके तीन साल बाद वह अपने परिवार के साथ आईं और उन्होंने माफी मांगी। मैंने माफ कर दिया और हम फिर से दोस्त बन गए।'
महिमा ने रामगोपाल वर्मा पर भी आरोप लगाया है कि उन्होंने अंतिम समय में अपनी फिल्म 'सत्या' से उन्हें बाहर कर दिया था। महिमा ने कहा, 'रामगोपाल वर्मा ने मुझे 'सत्या' के लिए साइन किया था लेकिन शूटिंग शुरू होने के दो दिन पहले ही उन्होंने मुझे निकाल दिया। मैंने इस फिल्म के पैसे भी ले लिए थे। उनमें इतनी भी तमीज नहीं थी कि वह मुझे या मेरे मैनेजर को फोन करके बता दें। मुझे मीडिया से पता चला कि उस फिल्म की शूटिंग मेरे बिना शुरू हो गई है। उससे पहले मैं कुछ इंटरव्यूज में बता चुकी थी कि मैं वह फिल्म करने वाली हूं लेकिन मेरी जगह उर्मिला मातोंडकर को ले लिया गया।'
पढ़ें: फर्जी लाइक्स और डिसलाइक्स की जांच अब सड़क 2 के ट्रेलर की तरफ मुड़ी, आईएमडीबी की रेटिंग भी निशाने पर