सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की डायरी के 11 पन्ने आए सामने, दिवंगत अभिनेता ने परिवार और करियर को लेकर लिखी थीं ये बातें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 12 Aug 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Personal Diary Pages Reveals His Future Planning and Loves For Family
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में लगातार नए- नए खुलासे हो रहे हैं। मामले की जांच इस समय सीबीआई के हाथों में है। सुशांत का परिवार उनके निधन की निष्पक्ष जांच चाहता है। जिसके लिए वो लगातार कोशिश भी कर रहे हैं। जांच के दौरान सुशांत की पर्सनल डायरी भी हाथ लगी है। इस डायरी से भी कई खुलासे हो रहे हैं। अब हाल ही में डायरी के 11 पन्ने और सामने आए हैं जिनके जरिए अन्य बातें सामने आई हैं।

Trending Videos
Sushant Singh Rajput Personal Diary Pages Reveals His Future Planning and Loves For Family
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत ने अपनी डायरी में अपने परिवार, अपने करियर, अपनी बहनों, को लेकर कई बातें की थीं। डायरी से सुशांत की अपने करियर और लाइफ को लेकर पुख्ता प्लानिंग के बारे में भी पता चला है। साल 2020 के लिए भी सुशांत ने भी प्लानिंग कर रखी थीं। इस डायरी में सुशांत की बहन प्रियंका का भी नाम है और साथ इस बात का भी जिक्र है कि एक्टिंग करियर को संवारने के लिए क्या करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Personal Diary Pages Reveals His Future Planning and Loves For Family
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सुशांत ने अपनी डायरी में लिखा था, 'मैं चाहता हूं कि लोग मुझे समझें।' इन पन्नों में सुशांत ने फ्लो चार्ट के जरिए अपनी जरूरत और पब्लिक प्रेजेंस का खाका भी तैयार किया था। डायरी के इन पन्नों में सुशांत ने अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और कंपनी के बारे में लिखा है। सीन को प्रभावशाली बनाने के लिए क्या एक्सपरीमेंट और मैथड इस्तेमाल करने चाहिए और वो कैसे इसकी तैयारी करेंगे, यह भी इन पन्नों में लिखा गया है। इस डायरी में सुशांत ने ये भी लिखा है कि वो राइटर्स का एक पूल बनाना चाहते थे।

Sushant Singh Rajput Personal Diary Pages Reveals His Future Planning and Loves For Family
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत ने डायरी में जिक्र किया है कि वो राइटर्स के लिए एक पूल बनाना चाहते थे। जिससे अच्छे राइटर्स के जरिए अच्छी स्क्रिप्ट्स सामने आएं। इसके साथ ही इसमें ये भी प्लान है कि कैसे फिल्मों को आगे ले जाया जाए। डायरी के इन पन्नों में सुशांत ने अपनी हॉलीवुड जाने की पूरी प्लानिंग लिखी थी। इसके अलावा स्टार्टअप में निवेश की बात, परिवार के किस सदस्य को क्या जिम्मेदारी देनी है यह बातें और कंपनी को किस ऊंचाई तक ले जाना है, यह लिखा था। डायरी के पन्नों में ये भी लिखा है कि उन्हें अपने एक्टिंग करियर को संवारने के लिए अपने ऊपर क्या काम करना चाहिए। इसमें आगे उन्होंने लिखा है कि काम के दौरान क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं?

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Personal Diary Pages Reveals His Future Planning and Loves For Family
सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा सुशांत ने डायरी में अपने परिवार का भी जिक्र किया है। हाल ही में सुशांत की बहन प्रियंका से उनकी अनबन की बातें भी सामने आई थीं। वहीं सुशांत ने डायरी में प्रियंका के बारे में लिखा कि वह इस टीम को हैंडल करेंगी। सुशांत ने लिखा है कि अपनी लाइन को याद मत करो, उन्हें महसूस करो और फिर उसे कैमरे के सामने बोल दो। सुशांत की डायरी के इन पन्नों को देख यही सवाल उठता है कि इतनी प्लानिंग करने वाला व्यक्ति, जिसके इतने सपने हों, जो कुछ करना चाहता हो, खुद से अपने परिवार के लोगों से और दोस्तों से इतना प्यार करता हो वो खुद को कैसे खत्म कर सकता है?

पढ़ें: एसएस राजामौली ने परिवार सहित दी कोरोना को मात, निगेटिव आई कोविड 19 रिपोर्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed