{"_id":"60f2d1088ebc3e0a352868de","slug":"mahima-choudhary-accused-leander-paes-of-cheating-on-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाजुक रिश्ते: 'वो अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन बेहतर इंसान नहीं', लिएंडर पेस से मिले धोखे पर महिमा चौधरी ने कही थी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नाजुक रिश्ते: 'वो अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन बेहतर इंसान नहीं', लिएंडर पेस से मिले धोखे पर महिमा चौधरी ने कही थी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 17 Jul 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लिएंडर पेस, महिमा चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन जगत का खेल जगत के साथ हमेशा से एक अनोखा नाता रहा है। बॉलीवुड की बहुत सी अभिनेत्रियों ने बहुत से खिलाड़ियों संग शादी रचाई है। वहीं कई अभिनेत्रियों की शादी अगर ना भी हो पाई तो किसी खिलाड़ी के साथ उनके अफेयर की खबरें सामने आ ही जाती है। बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा भी इन दिनों टेनिस दुनिया के मशहूर खिलाड़ी लिएंडर पेस संग डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों को गोवा में स्पॉट किया गया। उनकी दिलकश तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं जिस पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया।
लिएंडर पेस किम शर्मा से पहले महिमा चौधरी और फिर संजय दत्त की पत्नी और मॉडल रिया के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। लिएंडर पेस का दिल बॉलीवुड की हसीनाओं के लिए हमेशा से धड़कता रहा है। रिया पिल्लई के उनके जीवन में आने से पहले वो अभिनेत्री महिमा चौधरी को डेट कर रहे थे। दोनों करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में थे। हालांकि बताते हैं कि रिया की वजह से लिएंडर ने महिमा को छोड़ दिया था। खुद महिमा ने इस बात को स्वीकार किया था कि उनके रिश्ते में दूरी रिया की वजह से आई थी।
2 of 5
लिएंडर पेस, महिमा चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
महिमा चौधरी अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। महिमा का नाम टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ जुड़ा था। वो करीब 6 साल तक पेस के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन यह रिश्ता आगे तक नहीं चल सका और जल्द ही दोनों अलग हो गए। लिएंडर के साथ ब्रेकअप के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे जिन्हें जानकर हर कोई हैरान रह गया।
3 of 5
रिया पिल्लई, लिएंडर पेस
- फोटो : सोशल मीडिया
महिमा ने कहा था कि लिएंडर पेस भले ही एक अच्छे टेनिस प्लेयर हैं लेकिन वह बतौर इंसान बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं। उन्होंने मुझे धोखा दिया है। बता दें कि साल 2005 में लिएंडर और महिमा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी दौरान लिएंडर की नजदीकियां संजय दत्त की दूसरी पत्नी रिया पिल्लई के साथ बढ़ती जा रही थीं। महिमा से ब्रेकअप के बाद लिएंडर ने रिया से शादी की लेकिन दोनों के बीच भी तलाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महिमा चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2006 में अचानक महिमा चौधरी की शादी की खबर आई। बताया गया कि प्रेग्नेंसी की वजह से महिमा ने जल्दबाजी में शादी की। उन्होंने आर्किटेक्ट और बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की। दोनों की एक बेटी अरियाना हैं। महिमा और बॉबी की ये शादी ज्यादा दिनों नहीं चली और 2013 से वो अपने पति से अलग रहने लगीं।
विज्ञापन
5 of 5
महिमा चौधरी और शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि महिमा चौधरी ने साल 1997 में सुभाष घई द्वारा निर्देशित फिल्म 'परदेस' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद महिमा ने कई एड फिल्मों में काम किया। हालंकि, कई हिट फिल्मों के बाद भी महिमा इंडस्ट्री में कामयाब नहीं हो पाई। साल 2016 में आई फिल्म 'डार्क चॉकलेट' में महिमा आखिरी बार दिखी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।