{"_id":"5a4df8ef4f1c1b4b198b4c7d","slug":"mahira-khan-confession-about-break-up-with-ranbir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये किस प्यार की बात कर रही हैं पाक एक्ट्रेस, क्या रणबीर से हो गया है BREAK-UP","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये किस प्यार की बात कर रही हैं पाक एक्ट्रेस, क्या रणबीर से हो गया है BREAK-UP
Thu, 04 Jan 2018 03:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jan 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
mahira
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली माहिरा खान उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब उनका नाम बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर के साथ जोड़ा जा रहा था। दरअसल न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट के बाहर दोनो को स्मोक करते देखे जाने के बाद से ही इन दोनों के अफेयर के कयास लगाने शुरू कर दिये थे।
2 of 4
mahira
लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान माहिरा ने अपनी लव लाइफ के बारे में खुल कर बात की। जब माहिरा से पूछा गया कि क्या वो किसी से प्यार करती हैं? इस बात का जवाब देते हुए माहिरा ने कहा, ''नहीं, दरअसल, मैं पहले प्यार में थी, अब नहीं, लेकिन अब मुझे लगता है कि प्यार शांति है। प्यार वो है जब आप किसी के साथ होते हैं और आपको शब्दो की जरुरत नहीं होती। उनका होना ही काफी है।"
अब ये तो हम सब जानते है अपने तलाक के बाद साल 2017 में माहिरा को रणबीर कपूर के साथ देखा गया था और तभी से दोनों का नाम भी जोड़ा जा रहा था। तो कही माहिरा का ये लेटेस्ट कॉन्फेशन इस बात की और इशारा तो नहीं है कि वह और रणबीर अब साथ नहीं है?
3 of 4
mahira
बता दें रणबीर के साथ स्मोकिंग वाली तस्वीरों को लेकर माहिरा को जमकर ट्रोल किया गया था। यह बात रणबीर कपूर को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी और इस बात को लेकर रणबीर कपूर ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा था कि वह माहिरा को पिछले कुछ महीनों से जानते हैं। वह माहिरा की उपलब्धियों और उससे भी ज्यादा उनकी शख्सियत की इज्जत करते हैं। सिर्फ एक औरत होने की वजह से उन्हें जज करना और उल्टा-सीधा बोलना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
mahira
वहीं माहिरा ने पूरे मामले पर पहले तो चुप्पी साधे रखी फिर कुछ महीनों बाद उन तस्वीरों पर बोलते हुए कहा था, ''मैं इन सब से अंदर से काफी हद तक टूट गई थी। मैं हर दिन सोशल मीडिया पर इस बारे में कुछ लिखने के लिए सोचती थी लेकिन हर बार मैं खुद को रोक लेती थी, क्योंकि मैं समझ ही नहीं पाती थी कि मुझे क्या कहना चाहिए।''
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।