फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'टाइगर जिंदा है’ की कमाई पर महाराष्ट्र बंद का असर, लेकिन इस मामले में नंबर 1 बनीं फिल्म

Thu, 04 Jan 2018 03:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Jan 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
salman khan katrina kaif film tiger zinda hai day 13 box office collection
Salman Khan
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' दो हफ्ते के बाद भी जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन बीत चुके हैं और इसके खाते में 286 करोड़ रु. आ चुके हैं। जल्द ही यह 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
salman khan katrina kaif film tiger zinda hai day 13 box office collection
सलमान-कैटरीना की यह फिल्म सिर्फ देश में नहीं बल्कि विदेश में भी रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म फिजी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर के जरिए इस कमाई के आंकड़े जारी किए हैं। उन्होंने बताया है कि ये फिल्म 13 दिनों में कुल 286.46 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
 

 
salman khan katrina kaif film tiger zinda hai day 13 box office collection
tiger zinda hai
फिल्म ने अब तक 280.62 करोड़ की कमाई की है और जल्द ही ये फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। साल 2018 के पहले दिन यानि सोमवार को फिल्म ने 18.04 करोड़ रुपये वही दूसरे दिन 7.83 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ ही सलमान-कटरीना की फिल्म ने शुरुआती 13 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 286.46 करोड़ कमा लिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan katrina kaif film tiger zinda hai day 13 box office collection
tiger zinda hai
बता दें कि, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2012 में आई 'एक था टाइगर' की सीक्वल है। 'एक था टाइगर' का कुल बजट 75 करोड़ रुपए था। वहीं सलमान खान की फीस को छोड़कर 'टाइगर जिंदा है' का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपए है। रिलीज के चौथे ही दिन फिल्म अपनी लागत निकालने में कामयाब रही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed