इन दिनों बॉबी देओल और सनी देओल अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं धर्मेंद्र अपने फार्महाउस को संभालते हुए फुर्सत के पल गुजार रहे हैं। हाल ही में धर्मेंद्र, बॉबी और सनी की लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है।
40 साल बाद पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ नजर आए धर्मेंद्र, बेटे बॉबी-सनी बने पास आने की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फोटो की खास बात यह है कि सालों बाद सनी-बॉबी की मां और धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी नजर आ रही हैं। इन सभी ने साथ में न्यू ईयर सेलीब्रेट किया। लेकिन इस सेलीब्रेशन में हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां ईशा और अहाना शामिल नहीं थीं।
Happy New Year to all my 10000 followers 😍 pic.twitter.com/BNfug3CwGX
— Team Sunny Deol (@TeamDeol) January 1, 2018
इस फोटो को बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'Happy new year. Love love love to all'। बता दें कि प्रकाश कौर लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।
पढ़ें- VIDEO...तो क्या सच में साथ नहीं रहते अभिषेक और ऐश्वर्या, जानिए क्या है इस दावे का असली सच
बॉबी और सनी अपनी मां के साथ रहते हैं। लेकिन 82 साल के धर्मेंद्र, हेमा मालिनी के साथ जिंदगी बिता रहे हैं। धर्मेंद्र ने प्रकाश को तलाक दिए बिना ही हेमा मालिनी से शादी कर ली थी। इसी के बाद से दोनों अलग हो गए।
प्रकाश से धर्मेंद्र की शादी उस वक्त हो गई थी जब वो सिर्फ 19 साल की थीं। दोनों के चार बच्चे बॉबी देओल, सनी देओल, अजेता और विजेता हैं। अजेता और विजेता भी आज तक लाइम लाइट में नहीं आई हैं। दोनों ने विदेश में घर बसा लिया है।