{"_id":"5a4de2af4f1c1b1c198b4cc6","slug":"vivek-agnihotri-and-neeraj-ghaywan-clashes-on-twitter-about-dalit-card","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" भीमा-कोरेगांव मुद्दे पर भिड़े दो फिल्ममेकर, रणदीप ने ट्वीट कर दिया ऐसा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भीमा-कोरेगांव मुद्दे पर भिड़े दो फिल्ममेकर, रणदीप ने ट्वीट कर दिया ऐसा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri and Neeraj Ghaywan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र हिंसा की आग बॉलीवुड भी पहुंच चुकी है यहां तक कि कई सारे सेलेब्रिटीज ने दलित कार्ड के मुद्दे पर अपनी राय रखी। इस बीच दो फिल्मकारों ने सोशल मीडिया पर ऐसा बयान दे दिया जिसे सुलझाने के लिए एक्टर रणदीप हुड्डा को बीच में आना पड़ा।
Vivek Agnihotri
दरअसल, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने सबसे पहले ट्विटर पर एक ट्वीट किया जिसपर डायरेक्टर नीरज घेवान ने ट्वीट किया। इसके बाद ये मामला इतना बढ़ गया कि दोनों सोशल मीडिया पर ही भिड़ गए।
पढे़ं- अमिताभ, सनी देयोल की रह चुकी हैं एक्ट्रेस, अब इतना बदला चेहरा, पहचान न पाओगे
पढे़ं- अमिताभ, सनी देयोल की रह चुकी हैं एक्ट्रेस, अब इतना बदला चेहरा, पहचान न पाओगे
Bhima Koregaon Violence
सबसे पहले हेट स्टोरी जैसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा - 'कुछ समय पहले मैंने दलित नेता को फ्लाइट के बिजनेस क्लास में सफर करते हुए देखा। लोअर कास्ट नेता के पोते के साथ फ्लाइट में सफर कर रहा हूं। कौन सी जाति बड़ी हैं? जो बिजनेस क्लास में सफर कर रहा है या फिर वो जिसे ग्राउंड स्टाफ अटैंड कर रहा है। मैं एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखता हूं और ये दलित परिवार से। आज वो फर्स्ट क्लास से सफर कर रहे हैं और मैं सेकेंड क्लास से।'
Out of context. pic.twitter.com/7gSgMqIxgG
— Vivek Agnihotri (@vivekagnihotri) January 4, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Neeraj Ghaywan
विवेक के ट्वीट करते ही नीरज घेवान भी मैदान में आ गए और उन्होंने जबाव में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा - 'मैं एक दलित हूं मैंने कान फिल्म और एडवरटाइजिंग अवॉर्ड जीता है। ये सब मैंने अपनी दलित पहचान के बिना हासिल किया। मैं बिजनेस क्लास में सफर करता हूं। अगली बार अगर एक ही फ्लाइट में हुए तो मैं आपको अपनी सीट ऑफर करूंगा। मैं कभी भी कास्ट कार्ड का यूज नहीं किया और न ही नीची नजरों से देखूंगा।'
विज्ञापन
Randeep Hooda
इन दोनों के बीच की बहस के बाद एक्टर रणदीप हुड्डा ने जोरदार ट्वीट किया। रणदीप ने लिखा - 'आज महाराजा सूरजमल जी की पुण्य तिथि है।सुन लयो रै प्यारे जाट बालकों- वो एक महान राजा थे जो जाट भी थे। वो जात,पात और धर्म के लिए कभी नहीं लड़े। वो अपनी सारी प्रजा को सुरक्षित व बलवान बनाने के लिए और इंसानियत के लिए लड़े। उनकी प्रजा में सारे धर्म और जातें थीं। ये सीखने वाली चीज है।'
आज #MaharajaSurajmal जी की पुण्य तिथि है।सुन लयो रै प्यारे #Jat बालकों- वो एक महान राजा थे जो जाट”भी”थे।वो जात,पात और धर्म के लिए कभी नहीं लड़े।वो अपनी सारी प्रजा को सुरक्षित व बलवान बनाने के लिए और इंसानियत के लिए लड़े।उनकी प्रजा में सारे धर्म और जातें थीं।ये सीखने वाली चीज़ है। pic.twitter.com/OQX5R7BDko
— Randeep Hooda (@RandeepHooda) December 25, 2017