शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर खबरों में बने हुए हैं। एक्टर की बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में एक्टर ने जमकर एक्शन किए थे। वहीं, साल 2017 में आई फिल्म रईस शाहरुख खान की हिट मूवी में से एक है। इस फिल्म में एक्टर के साथ पाकिस्तान की जानी मानी एक्ट्रेस माहिरा खान नजर आई थीं। फिल्म में एक्ट्रेस के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह शाहरुख खान के साथ जालिमा गाने की शूटिंग के दौरान काफी ज्यादा डरी हुई थीं।
Mahira Khan: जालिमा सॉन्ग में शाहरुख संग किसिंग सीन को लेकर डरी हुई थीं माहिरा खान, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसिंग सीन को लेकर डरी हुई थी माहिरा
दरअसल, माहिरा खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि फिल्म रईस के गाने जालिमा की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान के साथ किसी भी प्रकार का किसिंग सीन नहीं करना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि जब हम जालिमा के लिए शूटिंग कर रहे थे, तो सभी मेरा मजाक उड़ा रहे थे, क्योंकि उस वक्त में काफी ज्यादा डरी हुई थी कि कहीं कुछ ज्यादा ना हो जाए। एक्ट्रेस ने बताया कि वह उस दौरान कह रही थी कि आप मुझे यहां किस नहीं कर सकते हैं। आप ऐसा नहीं कर सकते हैं।
मेकर्स ने माहिरा के इनकार के बाद कुछ तरह तैयार किया सीन
माहिरा ने आगे बताया कि शाहरुख उन्हें फिल्म की सेट पर अक्सर चिढ़ाया करते थे। उन्होंने बताया कि वह कहते थे कि क्या हो गया? ओह पता है कि अगला सीन कौन सा है? एक्ट्रेस के इंटिमेट सीन के इनकार के बाद फिल्म के मेकर काफी हैरान थे कि जालिमा गाने में शाहरुख और माहिरा के बीच सीन कैसा होना चाहिए। हालांकि माहिरा के इस डर के बाद मेकर्स ने नोज टू नोज किसिंग सीन तैयार किए थे।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रही थी हिट
आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म रईस में माहिरा खान ने उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। फिल्म का डायरेक्शन राहुल ढोलकिया ने किया था। इसमें शाहरुख एक शराब तस्कर के किरदार में नजर आए थे। साथ ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिए गए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
Suniel Shetty: कॉफी विद करण में केएल राहुल के विवादित बयान के पक्ष में आए सुनील शेट्टी, इसे बताया जिम्मेदार
उरी अटैक के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को किया गया बैन
आपको बता दें कि माहिरा खान की बॉलीवुड में यह पहली फिल्म थी। उसके बाद वह बॉलीवुड की किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, जिसका कारण यह है कि साल 2016 में हुए उरी अटैक के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया गया था।
Shah Rukh Khan: जब डिजाइनर का खर्च नहीं उठा सकते थे शाहरुख, तब गौरी ने शुरू किया इंटीरियर डिजाइनिंग का काम