फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suniel Shetty: कॉफी विद करण में केएल राहुल के विवादित बयान के पक्ष में आए सुनील शेट्टी, इसे बताया जिम्मेदार

Sat, 22 Apr 2023 06:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 22 Apr 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
Suniel Shetty defends son in law KL Rahul controversial appearance in karan johar chat show Koffee With Karan
सुनील शेट्टी, केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी अक्सर अपने दामाद क्रिकेटर केएल राहुल का समर्थन करते नजर आते हैं और उनकी तारीफ करते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने दामाद बचाव किया। दरअसल, कुछ साल पहले केएल राहुल और हार्दिक पांड्या 'कॉफी विद करण' में दिए अपने विवादित बयान के कारण मुश्किल में पड़ गए थे और कुछ हफ्तों के लिए उन्हें बैन कर दिया गया था। अब क्रिकेटर के ससुर यानी सुनील ने उस बयान के लिए दामाद का बचाव किया है।

Suniel Shetty defends son in law KL Rahul controversial appearance in karan johar chat show Koffee With Karan
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल केएल राहुल और हार्दिक पांड्या करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 6' का हिस्सा बने थे। इस दौरान दोनों ने अपने रिश्तों, क्रश, पसंदीदा अभिनेत्रियों के बारे में बात की, जब उनसे इस तरह के सवाल पूछे गए तो केएल राहुल करण के सवालों के जवाब देते हुए रुक गए, लेकिन हार्दिक ने कई महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कबूली, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। दोनों क्रिकेटर और करण जौहर के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था और क्रिकेटर को वनडे सीरीज से अलग होना पड़ा।

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने लुटाया फैंस पर प्यार, बालकनी में आकर किया ईद का सलाम

Suniel Shetty defends son in law KL Rahul controversial appearance in karan johar chat show Koffee With Karan
केएल राहुल, सुनील शेट्टी - फोटो : social media

सुनील ने केएल राहुल का बचाव करते हुए कहा कि आप जानते हैं कि जब हार्दिक पांड्या और केएल राहुल का इंटरव्यू आया था, तब हार्दिक शायद बहक गए थे, लेकिन जब आपके गले में लंगर डाला जाता है तो आप क्या करते हैं? यह शो का एक प्रारूप है। आप बच्चों को उत्साहित करते हैं, फिर वह कुछ बयान देते हैं, जिस पर बॉलीवुड और उन पर बैन लगा दिया जाता है।

Wamiqa Gabbi: 'बाबूजी भोले भाले' के लिए वामिका ने की विशेष तैयारी, इन एक्ट्रेस से ली प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
Suniel Shetty defends son in law KL Rahul controversial appearance in karan johar chat show Koffee With Karan
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील शेट्टी ने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि हम सभी को यानी एक एंकर और अतिथि को इन बातों के प्रति जिम्मेदार होने की जरूरत है, जब आपसे कोई सवाल पूछा जाता है और आपको लगता है कि आप इसका जवाब नहीं दे सकते तो इसका मतलब यह नहीं कि आप कमजोर हो। आपको खुद को कमतर नहीं समझना चाहिए, तभी चीजें गलत होती हैं। किसी बात और चीजों को उसी तरह कहना चाहिए, जिस तरह वे हैं या उन्हें होनी चाहिए।

Rakhi Sawant: फैंस का फोन छीनकर भागीं राखी सावंत, हरकत देख भड़के नेटिजन्स ने लगा दी क्लास

विज्ञापन
Suniel Shetty defends son in law KL Rahul controversial appearance in karan johar chat show Koffee With Karan
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें अभिनेता के फिल्मी करियर की तो आखिरी बार उन्हें एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज 'हंटर: टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एसीपी विक्रम की भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही अब वह 'हेरा फेरी 3' में नजर आएंगे, जिसमें फैंस को एक बार फिर 'राजू', 'श्याम' और बाबूराव की तिकड़ी देखने को मिलेगी।

Shahid Kapoor: ब्लू टिक गायब होने पर शाहिद ने दिखाया कबीर सिंह का अंदाज, बोले- एलन तू वहीं रुक, मैं आ रहा हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed