फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: सिटाडेल को लेकर प्रियंका ने किया खुलासा, एक्ट्रेस ने बताया आखिर क्यों नहीं देना पड़ा ऑडिशन

Sat, 22 Apr 2023 05:50 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Reveal That She Didnt Audition For Citadel Because She Is A Good Actress and Know How To Act
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस इस सीरीज में एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगी। इसका डायरेक्शन एंथनी रुसो ने किया है। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने सिटाडेल को लेकर खुलासा किया है। 

Priyanka Chopra Reveal That She Didnt Audition For Citadel Because She Is A Good Actress and Know How To Act
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

भारतीय सिनेमा को लेकर प्रियंका ने कही यह बात
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें हॉलीवुड में दरकिनार नहीं किया जाएगा क्योंकि वह एक अच्छी एक्ट्रेस हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वेब सीरीज सिटाडेल के लिए उन्हें ऑडिशन नहीं देना पड़ा था। हालांकि प्रियंका का कहना है कि अगर उन्हें इसके लिए ऑडिशन देना भी पड़ता, तब भी वह इसके लिए जरूर चुनी जाती। प्रियंका ने इंटरव्यू के दौरान हिंदी सिनेमा को लेकर भी बात की है। उन्होंने कहा कि भारत में हर साल एक हजार से भी ज्यादा फिल्में बन रही हैं। यहां तक कि कई परियोजनाओं पर काम करने के लिए हॉलीवुड के जरिए भारतीय तकनीशियनों को काम पर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि भारतीय अपने काम में अच्छे हैं, लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उन्हें क्यों दरकिनार किया जा रहा है। 

Priyanka Chopra Reveal That She Didnt Audition For Citadel Because She Is A Good Actress and Know How To Act
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

इस कारण प्रियंका को नहीं देना पड़ा सिटाडेल का ऑडिशन
सिटाडेल को लेकर एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें ऑडिशन क्यों नहीं देना पड़ा था। उन्होंने कहा कि उनके जैसी एक्ट्रेस जो वर्षों से बॉलीवुड में एक लीड किरदार कर रही हैं, अपने काम को अच्छी तरह से जानती हैं और अगर उन्हें ऑडिशन के लिए उपस्थित होना पड़े तो भी उन्हें दरकिनार नहीं किया जाएगा। अदाकारा को पूरा भरोसा है कि वह इस भूमिका को ठीक वैसे ही जीतेंगी जैसे उन्होंने क्वांटिको के लिए किया था, क्योंकि वह  आत्मविश्वास से भरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Reveal That She Didnt Audition For Citadel Because She Is A Good Actress and Know How To Act
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

भारतीय हैं काफी प्रतिभाशाली
प्रियंका ने आगे कहा कि पूरी दुनिया में भारतीयों के लिए अधिक अवसर होने चाहिए और वह हॉलीवुड में भी इसे सुविधाजनक बनाने की कोशिश कर रही हैं। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि वह हॉलीवुड में कई ऐसे शो विकसित कर रही हैं, जिनमें न केवल भारतीय चेहरों को पर्दे पर दिखाया जाएगा, बल्कि कैमरे के पीछे भारतीय लेखकों और निर्देशकों के रूप में भी नियुक्त किया जाएगा। वह हॉलीवुड को ब्राउन चेहरों से भर देना चाहती हैं, क्योंकि वह जानती हैं कि भारतीय कितने प्रतिभाशाली हैं और वे विश्व मंच पर आने के लिए कितने योग्य हैं। 

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने लुटाया फैंस पर प्यार, बालकनी में आकर किया ईद का सलाम

विज्ञापन
Priyanka Chopra Reveal That She Didnt Audition For Citadel Because She Is A Good Actress and Know How To Act
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

जी ले जरा में नजर आएंगी प्रियंका
आपको बता दें कि सिटाडेल के बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड में एक बार फिर से वापसी करने जा रही हैं। वह जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। 

Sana Khan: प्रेग्नेंसी के दौरान सना खान ने रखे 30 दिनों के रोजे, एक्ट्रेस ने साझा किया रमजान का अनुभव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed