सना खान ने काफी वक्त पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। अब वह बड़े से पर्दे से दूर हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ आज भी जुड़ी रहती हैं। सना खान रमजान के पावन महीने में रोजा रखती हैं। हर बार की तरह एक्ट्रेस ने इस बार भी रोजा रखे थे। हालांकि वह प्रेग्नेंट थी, जिसके चलते उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
Sana Khan: प्रेग्नेंसी के दौरान सना खान ने रखे 30 दिनों के रोजे, एक्ट्रेस ने साझा किया रमजान का अनुभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सना ने रखे 30 दिनों के रोजे
दरअसल, हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार सना ने बताया है कि मैं रोजा करना चाहती थी। उन्होंने बताया कि कहा जाता है कि अगर प्रेग्नेंट है तो फास्ट दो लोगों के लिए काउंट होता है। इसलिए एक प्रेग्नेंट महिला के लिए 30 दिन रोजा का मतलब होता है 60 दिनों का रोजा। सना ने आगे कहा कि वह रोजा रखने में थोड़ा घबरा रही थीं। हालांकि उनके सभी रोजे अच्छे से हो गए।
प्रेग्नेंसी में सना को सता रहा था डर
सना ने कहा कि मैं प्रेग्नेंसी में जब अपने कजिंस को रोजा रखते हुए देखती थी, तो मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि मैं भी ऐसा ही करूंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रेग्नेंसी के शुरुआती छह महीने में काफी ज्यादा उल्टी हो रही थी। इस कारण डर था कि रमजान में कुछ ऐसा ही अनुभव न करने को मिले। यहां तक कि मेरे पति, सास और ससुर भी इस चीज को लेकर चिंतित थे कि मुझे ऐसा कुछ करना चाहिए या फिर नहीं। हालांकि मैं यह करना चाहती थी और मुझे तीसरे ट्राइमेस्टर से ज्यादा भूख भी नहीं लग रही थी, इसलिए मेरा रोजा और भी आसानी से हो गया था।
इन एक्ट्रेसेस के लिए खास होने वाली है ये ईद, घर आएंगी खुशियां
साल 2020 में फिल्म इंडस्ट्री से सना ने बनाई दूरी
आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में तमाम फिल्मों में काम किया है। हालांकि एक वक्त के बाद उन्होंने धर्म का रास्ता अपनाया और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। सना खान ने साल 2020 में बॉलीवुड इंडस्ट्री से विदा ले ली थी।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने लुटाया फैंस पर प्यार, बालकनी में आकर किया ईद का सलाम
सूरत के बिजनेसमैन से सना ने की शादी
सना ने इंडस्ट्री छोड़ने के बाद सूरत के बिजनेसमैन मुफ्ती अनस सैयद से शादी कर ली थी। इस शादी से एक्ट्रेस ने सभी को हैरान कर दिया था। फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने के बाद भी सना सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस इसी के सहारे अपने फैंस के साथ अपने जीवन की जुड़ी बातों को साझा करती रहती हैं। साथ ही वह अपने पति और परिवार के साथ भी इंस्टाग्राम पर अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं।